एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार आधी रात के बाद एक भयावह सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने पलिया से खीरी लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बाइक कई फीट उछलकर दूर जा गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार नहर में गिर गई, जबकि उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए। अंधेरे के कारण मौके पर तुरंत मदद नहीं पहुंच सकी। बाद में राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया।

फरार कार सवारों की तलाश में जुटी पुलिस

मृतकों की पहचान रोहित गुप्ता, हासिब और संदीप शुक्ला के रूप में हुई है। रोहित गुप्ता पड़रिया गांव के रहने वाले थे और अपने परिवार के साथ तुला बस ड्राइवर दौबा कंपनी में काम करते थे। तीनों युवक उसी बाइक से घर लौट रहे थे। गढ़ी फर्म के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे हादसा इतना भयानक हुआ।हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और फरार कार सवारों की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है।

——–

भुवर पुल के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में आज 15.11.2025 को सुबह करीब 9 बजे एक दुखद घटना घटी। स्टेशन मास्टर काकोरी ने थाना पुलिस को सूचना दी कि आलमनगर से काकोरी की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर, आलमनगर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर भुवर पुल के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई है।

मृतक का शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर देखा गया कि लगभग 25-30 वर्ष का अज्ञात पुरुष मृत पाया गया। शव की पहचान के लिए आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और अन्य आवश्यक जांच कार्यवाही भी प्रचलित है।

यह भी पढ़े : सात साल तक लापता रहीं डॉक्टर शाहीन का बड़ा खुलासा, जानिये कैसे बनी आतंकी

यह भी पढ़े : डेढ़ लाख के इनामी कुख्यात अपराधी आसिफ और दीनू ढेर, एसएसपी की जैकेट में लगी गोली

यह भी पढ़े : आतंकी कनेक्शन की पड़ताल में डॉक्टर भाई-बहन की भूमिका पर फोकस

यह भी पढ़े : फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली इनामी प्रियंका सिंह गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *