एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।यूपी के श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में शुक्रवार की सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि परिवार से लंबे समय तक संपर्क नहीं हो पा रहा था। सुबह जब परिजन घर के दरवाजे पर गए तो कोई जवाब नहीं मिला। चिंता बढ़ने पर परिवार की बेटी राबिया ने खिड़की से झाँक कर देखा और बिस्तर पर पड़े पांच शव देख लिए।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी
मृतकों की पहचान रोज़ अली (35) पुत्र शमशूल हक, उनकी पत्नी शाहनाज (30), तथा उनके तीन बच्चे तबस्सुम (6), गुलनाज (4) और मोइन (2) के रूप में हुई है। मृतक सिरोज अली की मां ने बताया कि पहले उनके बेटे और पत्नी के बीच झगड़े होते थे, लेकिन हाल के दिनों में कोई विवाद नहीं था। परिजन इस हादसे से गहरे सदमे में हैं।पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी। इकौना थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय और सीओ भारत पासवान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई है, जो घर से साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। एसपी राहुल भाटी ने भारी पुलिस बल के साथ स्थिति का जायजा लिया।
जांच के दौरान शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
जांच के दौरान शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। प्रारंभिक पड़ताल में घटना के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँचा गया है, इसलिए इसे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए हुए हैं। ग्रामीण और परिजन इस घटना की असली वजह जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं।सुरक्षा और जांच टीम ने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचा जाए और घटना की निष्पक्ष जांच के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।
यह भी पढ़े : आतंकी कनेक्शन की पड़ताल में डॉक्टर भाई-बहन की भूमिका पर फोकस
यह भी पढ़े : फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली इनामी प्रियंका सिंह गिरफ्तार
यह भी पढ़े : सात साल तक लापता रहीं डॉक्टर शाहीन का बड़ा खुलासा, जानिये कैसे बनी आतंकी
यह भी पढ़े : डेढ़ लाख के इनामी कुख्यात अपराधी आसिफ और दीनू ढेर, एसएसपी की जैकेट में लगी गोली
