एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । एंथ्रोलॉजी विभाग, शिया पी.जी. कॉलेज लखनऊ एवं ह्यूमेन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 18 नवम्बर 2025 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जहां 60 से अधिक प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 35 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा: प्रोफेसर रजा बाकरी

शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रिंसिपल प्रोफेसर शबीहे रज़ा बाकरी द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। छात्र जीवन में किया गया प्रत्येक रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी भाव जगाता है। ऐसे आयोजन युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।”

युवाओं को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य : असमा खान

शिविर की मुख्य आयोजक एवं ह्यूमेन फाउंडेशन की डायरेक्टर असमा खान ने कहा इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करना है। जब युवा स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं, तब समाज में जीवनरक्षक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है।

नियमित रक्तदान शिविरों की जरूरत : विभागाध्यक्ष

शिविर के विशिष्ट अतिथि एवं एंथ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सैय्यद ऐमन रज़ा ने कहा ऐसे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए। इससे युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक जागरूकता विकसित होती है।”

शिक्षक, कर्मचारी और छात्र रहे सक्रिय

रक्तदान शिविर में कॉलेज के अध्यापकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की। 60+ रजिस्ट्रेशन और 35 रक्तदान ने शिविर को उल्लेखनीय सफलता प्रदान की।

इनका रहा विशेष सहयोग

इस आयोजन में असिस्टेंट प्रो. डॉ. अर्चना सोलंकी, जी.एम.यू. लखनऊ ब्लड बैंक टीम, तथा जितेंद्र सिंह, संस्थापक – लखनऊ पुलिस मित्र परिवार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।साथ ही वॉलेंटियर अखिलेश यादव, मोहम्मद अली, युसरा, तौफीक, अलीना, इकरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़े : डेढ़ लाख के इनामी कुख्यात अपराधी आसिफ और दीनू ढेर, एसएसपी की जैकेट में लगी गोली

यह भी पढ़े : आतंकी कनेक्शन की पड़ताल में डॉक्टर भाई-बहन की भूमिका पर फोकस

यह भी पढ़े : फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली इनामी प्रियंका सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सात साल तक लापता रहीं डॉक्टर शाहीन का बड़ा खुलासा, जानिये कैसे बनी आतंकी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *