एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।नगर निगम प्रशासन ने शहर में सफाई का काम करने वाले लगभग 12 हजार कर्मियों की पुलिस जांच कराने का आदेश दिया है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि इन कर्मचारियों में कोई बांग्लादेशी या रोहिंग्या तो नहीं शामिल हैं। इस निर्देश के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने सभी जोनल सिनेटरी अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

बाग्लादेशी मिलने पर संस्था के खिलाफ होगी सख्ती कार्रवाई

जांच के दौरान यदि किसी संस्था में बांग्लादेशी कर्मचारी पाए जाते हैं तो उस संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें कर्मचारियों को काम से हटाना, जुर्माना लगाना और संस्था को काली सूची में डालना शामिल है। सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पुलिस से सत्यापन कराए और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपें।

पहले भी नगर निगम में उठ चुका है यह मामला

नगर निगम में यह मामला पहले भी उठ चुका है। बीते साल 29 दिसंबर को इंदिरानगर के चांदन गांव में अवैध बांग्लादेशी सफाईकर्मियों को पकड़ने का प्रयास करने पर मारपीट की घटना हुई थी। तत्कालीन महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद भी शहर में अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की मौजूदगी लगातार समस्या बनी रही।

अब पूरी पारदर्शी तरीके से होगी जांच

नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव के अनुसार अब यह जांच पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर उचित कार्रवाई तय की जाएगी। इसका मकसद शहर में सफाई कर्मियों की वैधता सुनिश्चित करना और अवैध कर्मचारियों को चिन्हित कर कार्रवाई करना है।

चिनहट के मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

राजधानी के चिनहट के देवा रोड स्थित कपड़ा कोठी मेगा मार्ट में सोमवार रात करीब 8:45 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग इमारत के तीसरे तल तक फैल गई और पूरा फ्लोर धुएं से भर गया। सूचना मिलते ही एफएसओ चिनहट के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

एफएस इंदिरानगर और टाटा मोटर्स से भी इंजन बुलाए गए

शुरुआत में एक मोटर फायर इंजन से आग बुझाने का प्रयास किया गया, इसके बाद एफएस इंदिरानगर और टाटा मोटर्स से भी इंजन बुलाए गए। स्थिति गंभीर देखते हुए सीएफओ लखनऊ और एफएसओ गोमतीनगर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, एआरटी यूनिट और कुल 6 फायर इंजन लगाकर ऑपरेशन चलाया।

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया

लगातार पम्पिंग और वेंटिलेशन की मदद से लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन तीसरे तल पर रखे कपड़ों और सामग्री को भारी नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : हत्या के पुराने केस की गुत्थी में उलझी पूजा की मौत, झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव

यह भी पढ़े : लखनऊ में कक्षा 7 के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़े : यूपी में सड़क सुरक्षा पर सख्त रुख, डीजीपी राजीव कृष्ण ने दी बड़ी कार्ययोजना

यह भी पढ़े : डीएसपी दीप्ति शर्मा: भाई के समर्पण और मेहनत से बनी भारत की क्रिकेट स्टार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *