एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । एएनटीएफ थाना सहारनपुर की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शौएब पुत्र साजिद, निवासी ग्राम तितरवाडा, थाना कैराना, जनपद शामली को तितरौ तिराहे के पास कस्बा गंगोह से दबोचा गया।

आरोपी के कब्जे से 543 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद

गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से 543 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर/हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 08 लाख रुपये, एक मोबाइल फोन, एक काले रंग का बैग और 1,000 रुपये नगद बरामद किए गए। इस मामले में थाना गंगोह में मुकदमा संख्या 516/2025 के तहत धारा 8/21(C)/29 एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत कार्रवाई की गई है।

गंगोह में सप्लाई करने से पहले पुलिस ने दबोचा

पूछताछ में शौएब ने बताया कि यह स्मैक उसे किसी अन्य व्यक्ति ने सुपुर्द किया था और उसे गंगोह में किसी को सप्लाई करनी थी। बदले में उसे पैसे का बैग दिया जाना था, जिसमें उसका हिस्सा निकालकर मुनाफा कमाना था। आरोपी उस व्यक्ति का इंतजार कर रहा था कि तभी उसे पुलिस ने दबोच लिया।

इनके कब्जे से यह सामान हुआ बरामद

इस कार्रवाई में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध और पुलिस महानिरीक्षक, एएनटीएफ लखनऊ के मार्गदर्शन के साथ, पुलिस उपाधीक्षक भगवान दास, एएनटीएफ यूनिट मेरठ के पर्यवेक्षण में टीम सक्रिय रही। इनके कब्जे से 543 ग्राम स्मैक पाउडर/हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 08 लाख रुपये), 01 काला बैग, 01 मोबाइल फोन, 1,000 रुपये नगद बरामद हुआ है।

यह भी पढ़े : CM कार्यालय के नाम पर फर्जी आदेश जारी, प्रमुख सचिव के हस्ताक्षर बनाकर कराई FIR की कोशिश

यह भी पढ़े : 13 साल बाद लौटा घर लौटा मरा बेटा,मां-बाप की आंखों से छलके आंसू, जानिये पूरी कहानी

यह भी पढ़े : पति के साथ मिलकर उड़ाया कंपनी का करोड़ा का सोना, अब दोनों फरार

यह भी पढ़े : आईपीएस अखिलेश कुमार सिंह की बहादुरी और सेवा को मिला देशव्यापी सम्मान, जानिये इनका पूरा संघर्ष

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *