पटना। बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहे और शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मंत्रिपरिषद का गठन

नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल में कुल 26 मंत्री शामिल हैं। इसमें भाजपा से 14, जदयू से 8, लोजपा (आर) से 2 और हम व आरएलएम से एक-एक मंत्री शामिल हैं। मंत्रियों का सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन भी ध्यान में रखा गया है।

भाजपा के मंत्रियों की कुछ प्रमुख तैनाती

सम्राट चौधरी (कुशवाहा, मुंगेर)

विजय सिन्हा (भूमिहार, लखीसराय)

दिलीप जायसवाल (वैश्य, किशनगंज)

मंगल पांडे (ब्राह्मण, सिवान)

नितिन नवीन (कायस्थ, पटना)

लखेंद्र पासवान (पासवान, वैशाली)

जदयू के मंत्रियों में शामिल हैं

अशोक चौधरी (दलित, पटना, MLC)

लेसी सिंह (राजपूत, पूर्णिया)

सुनील कुमार (दलित, गोपालगंज)

विजय चौधरी (भूमिहार, सरायरंजन)

जमा ख़ान (मुस्लिम, चैनपुर)

लोजपा (आर) व अन्य

संजय पासवान (पासवान, बखरी)

संजय सिंह (राजपूत, महुआ)

संतोष कुमार सुमन (हम, दलित, गया)

दीपक प्रकाश (आरएलएम, कुशवाहा, नॉन इलेक्टेड)

मंत्रिमंडल में दलित-5, राजपूत-4, कुशवाहा-3, भूमिहार-2, कुर्मी-2, यादव-2, वैश्य-2, मल्लाह-2, ब्राह्मण, कायस्थ, मुस्लिम व EBC से एक-एक मंत्री शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथि

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेन्द्र प्रधान, जीतन राम मांझी सहित कई केंद्रीय एवं राज्य के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सांसद, विधायक, विधान पार्षद, राजनीतिक कार्यकर्ता और आमजन समारोह में मौजूद थे।शपथ ग्रहण समारोह ने बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के नए मंत्रिमंडल की तैयारियों और राजनीतिक संतुलन को प्रदर्शित किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *