संजीव सिंह, बलिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पकवाइनार, बलिया में आज प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक शिवम पांडेय का भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। लगभग डेढ़ वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद उनका स्थानांतरण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, भदोही के पद पर हुआ है।

कई खंड शिक्षा अधिकारी भावुक हो उठे

संस्थान में अपने सरल, सहज और सभी के लिए उपलब्ध रहने वाले व्यवहार के कारण शिवम पांडेय शिक्षकों, प्रवक्ताओं और कार्यालय स्टाफ के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे। उनकी विदाई के दौरान इसका स्पष्ट प्रतिबिंब देखने को मिला, जब सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, प्रवक्ता, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रसड़ा का स्टाफ और कई खंड शिक्षा अधिकारी भावुक हो उठे।विदाई समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कहीं आना आसान होता है लेकिन जाना बहुत कठिन होता है। आप सब से जुड़ाव सिर्फ कार्य संस्कृति नहीं, बल्कि भावनात्मक संबंध बन चुका है। पद में ऊँच-नीच की भावना कभी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।”

यह संस्थान उनके लिए सीखने का बड़ा अवसर रहा

उन्होंने डायट में बिताए समय को याद करते हुए कहा कि यह संस्थान उनके लिए सीखने का बड़ा अवसर रहा, क्योंकि यहाँ शिक्षा, शिक्षक और प्रशिक्षणार्थियों के बीच रहकर हमेशा नई सीख मिलती है। उन्होंने डायट को “फलदार वृक्ष” बताया, जो समाज और राष्ट्र के लिए निरंतर उपयोगी होता है।

समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहे

डॉ. जितेंद्र गुप्ता, अविनाश सिंह, राम यश योगी, रवि रंजन खरे, हलचल चौधरी, किरण सिंह, डॉ. अशफाक, संगीता यादव, जानू राम, भानुप्रताप सिंह, शिक्षाविद डॉ. विद्या सागर उपाध्याय, पत्रकार संजीव सिंह, राजीव नयन पांडेय, डॉ. शशि भूषण मिश्र, संतोष कुमार, चंदन मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, अजय सिंह, बलवंत सिंह, सुधा त्रिपाठी, पवन सिंह, हिमांशु सिंह सहित संस्थान का समस्त स्टाफ तथा डीएलएड प्रशिक्षण वर्ष 2023 व 2024 के विद्यार्थी।

यह भी पढ़े : सात साल तक लापता रहीं डॉक्टर शाहीन का बड़ा खुलासा, जानिये कैसे बनी आतंकी

यह भी पढ़े : डेढ़ लाख के इनामी कुख्यात अपराधी आसिफ और दीनू ढेर, एसएसपी की जैकेट में लगी गोली

यह भी पढ़े : आतंकी कनेक्शन की पड़ताल में डॉक्टर भाई-बहन की भूमिका पर फोकस

यह भी पढ़े : फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली इनामी प्रियंका सिंह गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *