एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के थाना पारा अंतर्गत मोहन चौकी क्षेत्र के मुजफ्फर खेड़ा, साबरी सिटी फेस-2ए में चोरों ने बीती रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मोहम्मद शुवैब पुत्र जलालुद्दीन के घर में घुसे चोरों ने चार से पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़ ले गए चोर

जानकारी के मुताबिक, शुवैब का परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था। देर रात करीब 2:30 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर कमरों के दरवाजे और अलमारी भी टूटी हुई पाई गईं। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोर उखाड़ ले गए, ताकि फुटेज से उनकी पहचान न हो सके।

अब पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया

अलमारी में बिखरे जेवरात के खाली डिब्बे देखकर घर की महिलाओं के होश उड़ गए। चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और चोरों को अब पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।

कारोबारी के घर से 25 लाख के जेवर और नकदी पार

राजधानी के थाना जानकीपुरम क्षेत्र के आयुष विहार फेस-2 में चोरों ने एक बड़े चोरी कांड को अंजाम दिया। फास्ट फूड कारोबारी शुभम सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 25 लाख रुपये के जेवरात और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।शुभम सिंह ने बताया कि वह 5 नवंबर की दोपहर 3 बजे ससुराल महानगर गए थे। अगले दिन सुबह करीब 11:30 बजे जब घर लौटे, तो मुख्य द्वार और कमरे का दरवाजा टूटा मिला।

पुलिस ने तहरीर मिलने पर दर्ज किया मुकदमा

घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों में रखे जेवरात व नकदी गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

————————-

कारोबारी के घर से 25 लाख के जेवर और नकदी पार

लखनऊ के थाना जानकीपुरम क्षेत्र के आयुष विहार फेस-2 में चोरों ने एक बड़े चोरी कांड को अंजाम दिया। फास्ट फूड कारोबारी शुभम सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 25 लाख रुपये के जेवरात और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।शुभम सिंह ने बताया कि वह 5 नवंबर की दोपहर 3 बजे ससुराल महानगर गए थे। अगले दिन सुबह करीब 11:30 बजे जब घर लौटे, तो मुख्य द्वार और कमरे का दरवाजा टूटा मिला।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही

घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों में रखे जेवरात व नकदी गायब थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है।

————————————

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में दलित युवती ने संतकबीरनगर के उमरिया बाजार निवासी मोनू मौर्या पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

युवती आरोपी के पिता की कपड़ों की दुकान पर काम करती थी

एफआईआर के अनुसार, वर्ष 2018 में युवती आरोपी के पिता की कपड़ों की दुकान पर काम करती थी। इसी दौरान मोनू ने शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। एक दिन वेतन देने के बहाने बुलाकर उसने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण और जातिसूचक गालियां देता रहा।

गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन गर्भपात करवा दिया

युवती ने बताया कि गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन गर्भपात करवा दिया। परेशान होकर वह वर्ष 2020 में पीजीआई क्षेत्र में किराये के मकान में रहने लगी, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और धमकाकर दुष्कर्म किया। उसकी हरकतों के चलते मकान मालिक ने युवती को निकाल दिया।

पुलिस ने पूरे मामले की शुरू की जांच

इसके बाद युवती चिनहट क्षेत्र में रहने लगी, जहां आरोपी ने फिर दुष्कर्म किया और धमकाया कि जब भी वह लखनऊ आएगा, उसे उसके पास आना होगा। मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता ने वर्ष 2022 में फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

—————————————

विभूतिखंड थानाध्यक्ष पर कोर्ट की सख्ती, गवाह न पेश करने पर लगाया जुर्माना

लखनऊ में धोखाधड़ी से चोरी का सामान बेचने के एक मामले में गवाह को पेश न करने पर अदालत ने पुलिस पर सख्त रुख अपनाया है। एडीजे रवींद्र प्रसाद गुप्ता की अदालत ने विभूतिखंड थानाध्यक्ष पर 2,000 रुपये का हर्जाना और पैरोकार पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।अदालत ने थानाध्यक्ष को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने और स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ आपराधिक कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था

पत्रावली के अनुसार, विभूतिखंड थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर चोरी का सामान बेचने के मामले में आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह वर्तमान में जेल में बंद है और मुकदमे की गवाही चल रही है।हालांकि, पिछले तीन तारीखों से अभियोजन की ओर से कोई गवाह अदालत में पेश नहीं किया गया। कोर्ट ने गवाह दरोगा आलोक कुमार यादव को बार-बार बुलाने के बावजूद अनुपस्थित रहने पर 8 अक्टूबर को जमानती वारंट जारी किया था। इसके बावजूद वारंट की तामील न होने पर अदालत ने यह कार्रवाई की।मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को तय की गई है।

————————

लखनऊ में यातायात पुलिस की सख्ती, एक दिन में 1675 चालान

यातायात माह 2025 के अंतर्गत लखनऊ यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 1675 चालान किए गए।

194 को नो-पार्किंग नियम तोड़े

पुलिस के अनुसार, 615 दोपहिया चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाने, 194 को नो-पार्किंग नियम तोड़ने, और 71 चालकों को दोषपूर्ण नंबर प्लेट के लिए चालान किया गया। इसके अलावा 16 वाहन बिना बीमा, 45 वाहन रॉन्ग साइड, और 147 चालकों ने दोपहिया पर तीन सवारी बैठाकर नियमों की धज्जियां उड़ाईं। साथ ही 45 वाहनों को सीज भी किया गया।

जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी हो रही नियमों की अनदेखी

यातायात पुलिस ने बताया कि लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा प्रभावित होती है। ऐसे चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।अंत में पुलिस ने जनता से अपील की है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें, सभी चालक हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करें और नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े : यूपी में सड़क सुरक्षा पर सख्त रुख, डीजीपी राजीव कृष्ण ने दी बड़ी कार्ययोजना

यह भी पढ़े : डीएसपी दीप्ति शर्मा: भाई के समर्पण और मेहनत से बनी भारत की क्रिकेट स्टार

यह भी पढ़े : लखनऊ में कक्षा 7 के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़े : हत्या के पुराने केस की गुत्थी में उलझी पूजा की मौत, झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *