एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ। इब्राहिमगंज और रानीखेड़ा के बीच तेज रफ्तार ट्रक (HR 37D 5189) ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें ई-रिक्शा चालक और एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे घर

पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा में सवार लोग उन्नाव जिले के नेवलगंज महाराजपुर से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। ई-रिक्शा में चालक शनि (38), उनकी पत्नी दीपू, बुआ की बेटी गुड़िया (40) और उनके तीन बच्चे जानवी (12), मानवी (10), वाशु (8) सवार थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल चालक शनि और 8 वर्षीय वाशु को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर और लोकबंधु अस्पताल में रेफर किया गया। इलाज के दौरान चालक शनि और वाशु दोनों की मौत हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकालकर निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक मनवीर (ग्राम मिल्क देवरा खास, थाना कोड फतेहगढ़, संभल) को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हादसे की पूरी जांच शुरू कर दी है और घायलों के उपचार तथा कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

दूसरा हादसा: लालपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक चालक की मौत

रविवार शाम लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालपुर पेट्रोल पंप के पास एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (DL6CM9250) ने बाइक (UP 32ND 5332) को टक्कर मार दी।बाइक पर सवार सुनील कश्यप (38) अपनी पत्नी सुनीता और दो छोटे बच्चों (2 और 10 वर्ष) के साथ रायबरेली के बछरावां में निमंत्रण समारोह में जा रहे थे ,भीषण टक्कर में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक परिवार की तहरीर पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से घायलों को मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी और बच्चे का इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया और मृतक परिवार की तहरीर पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस कार्रवाई और चेतावनी

दोनों हादसों में पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोषियों को हिरासत में लिया और वाहनों को कब्जे में लिया। घायलों को को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। मृतकों के परिजनों की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई शुरू की। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं मौत के खबर मिलते दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े : फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली इनामी प्रियंका सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सात साल तक लापता रहीं डॉक्टर शाहीन का बड़ा खुलासा, जानिये कैसे बनी आतंकी

यह भी पढ़े : आतंकी कनेक्शन की पड़ताल में डॉक्टर भाई-बहन की भूमिका पर फोकस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *