एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । यूपी की राजधानी में एक महिला के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली दरिंदगी का मामला सामने आया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने अपने ही पति पर ऐसा आरोप लगाया है, जिसने स्थानीय पुलिस से लेकर इलाके के लोगों तक को हिलाकर रख दिया है। महिला का कहना है कि उसका पति न केवल दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था, बल्कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अपने दोस्तों के साथ अनैतिक कार्य करवाने तक पहुंच गया।
शादी के चंद दिनों पर पति का असली चेहरा आ गया सामने
पीड़िता के अनुसार, 14 अक्तूबर 2022 को उसका निकाह हरदोई रोड स्थित अंधे की चौकी के पास रहने वाले एक व्यापारी से हुआ था। शादी के चंद दिनों बाद ही पति का असली चेहरा सामने आने लगा। आरोप है कि पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर कभी शराब के नशे में बुरी तरह पिटाई, तो कभी घंटों भूखा रखने जैसे अमानवीय अत्याचार किए जाने लगे।
दोस्तों से कराया दरिंदगी फिर बनाई वीडियो
महिला ने बताया कि एक दिन पति घर आया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। इसी दौरान पति ने अपने दो दोस्तों को घर बुलाया और बेहोशी की हालत में उनके साथ अनैतिक कार्य करवाया। आरोप है कि इस दरिंदगी की वीडियो और फोटो भी बनाई गईं।
विरोध करने पर पीटा, प्रताड़ना से परेशान होकर चली गई मायके
होश में आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया, तो पति और भी ज्यादा बेरहम हो गया। कथित तौर पर उसने न केवल उसे पीटा, बल्कि धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो बनाई गई अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता के मुताबिक, बढ़ती प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके चली गई। इसी बीच उसे पता चला कि आरोपी पति ने उनका मकान भी बेच दिया। जब उसने विरोध किया, तो पति ने धमकी को अंजाम देते हुए उसकी निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से टूट गई।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो वजीरगंज थाने में पति सहित उसके दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले की तफ्तीश जारी है। तकनीकी साक्ष्य व अन्य प्रमाण जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : डेढ़ लाख के इनामी कुख्यात अपराधी आसिफ और दीनू ढेर, एसएसपी की जैकेट में लगी गोली
यह भी पढ़े : आतंकी कनेक्शन की पड़ताल में डॉक्टर भाई-बहन की भूमिका पर फोकस
यह भी पढ़े : फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली इनामी प्रियंका सिंह गिरफ्तार
यह भी पढ़े : सात साल तक लापता रहीं डॉक्टर शाहीन का बड़ा खुलासा, जानिये कैसे बनी आतंकी
