एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारातियों से भरी बस और डीसीएम की जोरदार टक्कर से एक बुजुर्ग बाराती की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचाए गए। किसान पथ स्थित अनूपखेड़ा अंडरपास के पास हुई इस दुर्घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।

लखोटा माफी से बरात लेकर इटावा जा रही थी बस

थाना बिजनौर को शाम करीब 7 बजे सूचना मिली कि बस और डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बस (UP44 AT 6853) सुल्तानपुर के ग्राम लखोटा माफी से बारात लेकर इटावा जा रही थी। बस में करीब 30–35 बाराती सवार थे।इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम (UP76 TT 7232) अनियंत्रित होकर बस में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे 11 बाराती घायल हो गए।पुलिस ने मृतक राम मझोर का शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों के उपचार के लिए पुलिस लगातार अस्पताल से संपर्क में है।

पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया

घायल व्यक्तियों में राजेश कुमार (40), साधूराम (55), अमरनाथ (50), राम मझोर (70), लक्ष्मण यादव, वासुदेव, राजेश कुमार यादव, प्रदीप यादव, शकील, संतोष और संदीप शामिल हैं ।सभी को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान 70 वर्षीय राम मझोर पुत्र भगवती की मौत हो गई। उसके साथ मौजूद भांजे रामनयन ने पुलिस को पहचान संबंधी जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात पूरी तरह सामान्य कर दिया गया। हादसे की आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में प्रेम की जिद बना मौत का कारण: बीएससी छात्रा की बेरहमी से गला रेतकर हत्या

यह भी पढ़े : यूपी में 41 हजार होमगार्ड भर्ती का धमाका, लाखों युवाओं के लिए बड़ा मौका, आवेदन शुरू

यह भी पढ़े : बलिया में लव मैरिज करने पर भाई व चाचा ने की युवती की हत्या

यह भी पढ़े : पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता धर्मेंद्र, सनी देओल ने दी मुखाग्नि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *