एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात दून एक्सप्रेस में बड़ा हंगामा हो गया। यात्री की शिकायत पर सीट से कब्जा खाली कराने पहुंचे ट्रेन के टीटीई को अनधिकृत रूप से सवार महिलाओं ने न केवल गालीगलौज कर पीटा, बल्कि उनके चेहरे पर गर्म चाय भी फेंक दी। टीटीई ने इस संबंध में जीआरपी चारबाग में शिकायत दर्ज कराई है।
हरिद्वार जा रही 13009 दून एक्सप्रेस का मामला
घटना हावड़ा से हरिद्वार जा रही 13009 दून एक्सप्रेस की है, जो गुरुवार रात करीब नौ बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। लखनऊ से पहले टीटीई दिवाकर मिश्र स्लीपर बोगी एस-3 में टिकट चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान काशी से हरिद्वार जा रहे एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शिकायत की कि उसकी बर्थ पर कुछ अनधिकृत यात्री बैठे हैं और सीट खाली नहीं कर रहे।
टीईटी पहुंचा तो महिलाओं ने शुरू कर दिया हंगामा
शिकायत मिलने पर रेलवे प्रशासन ने तुरंत टीटीई को कार्रवाई के निर्देश दिए। जब दिवाकर मिश्र संबंधित सीट नंबर चार खाली कराने पहुंचे, तो वहां बैठी महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। टीटीई के मुताबिक, महिलाओं ने पहले गालीगलौज की, फिर उनकी शर्ट फाड़ दी और मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उनके मुंह पर चाय फेंकी और गले की सोने की चेन तोड़ दी।
जीआरपी चारबाग में दर्ज कराया गया मामला
हंगामे के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे प्रशासन के अनुसार, ये महिलाएं जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में जबरन यात्रा कर रही थीं, जो पूर्णतः अनधिकृत है। पहले उन्हें बाराबंकी स्टेशन पर उतारा गया था, लेकिन वे दोबारा उसी बोगी में सवार हो गईं। आखिरकार, ट्रेन के चारबाग पहुंचने पर महिलाओं को उतारा गया और उनके खिलाफ जीआरपी चारबाग में रिपोर्ट दर्ज की गई।
यह भी पढ़े : गोसाईगंज में बाइक से पटाखा ले जाते समय भीषण विस्फोट, दो युवकों की मौके पर मौत
यह भी पढ़े : राजधानी में दीपावली पर 1018 अस्थायी पटाखा दुकानें मंजूर, अवैध भंडारण पर होगी कार्रवाई
यह भी पढ़े : दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा,प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा दो मुफ्त रसोई गैस
यह भी पढ़े : ईओडब्ल्यू ने चलाया ऑपरेशन शिकंजा, करोड़ों के घोटालों में वांछित 23 आरोपी गिरफ्तार
