एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को 176 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दबोच लिया। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 44 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तारी गुहानी बारा रोड, थाना बारा, प्रयागराज क्षेत्र में आज तड़के एक बजे की गई।
एसटीएफ ने यह सामान भी किया बरामद
गिरफ्तार तस्करों के नाम बदरुद्दीन पुत्र सैयदुद्दीन, निवासी ग्राम ज्ञानीपुर, थाना शिवगढ़, जनपद सुल्तानपुर, मिथिलेश यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव, निवासी ग्राम आशापार, थाना खजनी, जिला गोरखपुर है। इनके कब्जे से 176 किलोग्राम गांजा (मूल्य लगभग 44 लाख), 1 स्वराज डीसीएम (नंबर UP-44AT-9048), 2 मोबाइल फोन, 2,220 नगद बरामद किया है।
यूपी में बिहार में कर रहे थे गांजा की सप्लाई
एसटीएफ को लगातार सूचना मिल रही थी कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश से गांजे की तस्करी कर गिरोह उत्तर प्रदेश व बिहार में सप्लाई कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में एसटीएफ टीम गठित की गई।निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ की टीम प्रयागराज में सक्रिय थी। टीम को सूचना मिली कि एक डीसीएम वाहन से बड़ी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है।
उड़ीसा व आंध्र प्रदेश से कम रेट पर लाते थे गांजा
स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में वाहन को रोककर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उनका गिरोह गैंग सरगना राकेश यादव के निर्देश पर कार्य करता है। राकेश यादव उड़ीसा व आंध्र प्रदेश से कम कीमत पर गांजा मंगाकर उसे उत्तर प्रदेश और बिहार में महंगे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाता है। खेप को सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश लाया जाता है।
यह भी पढ़े : कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में बोलीं बसपा प्रमुख, सपा पर साधा तीखा निशाना
यह भी पढ़े : अयोध्या में मकान में विस्फोट से मचा हड़कंप, पांच की मौत
यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 को मतगणना
यह भी पढ़े : फतेहपुर में शादी समारोह से लौटते समय भीषण सड़क हादसा, चार की मौत
