एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।छठ महापर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 अक्टूबर (मंगलवार) को अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलाधिकारियों को स्थानीय स्तर पर निर्णय का अधिकार दिया गया था। इसी क्रम में लखनऊ डीएम ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी किया है।

लखनऊ में भी हजारों श्रद्धालु इस पर्व में लेते हैं भाग

छठ पर्व अब केवल बिहार तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। राजधानी लखनऊ में भी हजारों श्रद्धालु इस पर्व में भाग लेते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है ताकि श्रद्धालुओं को छठ घाटों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

बैंकों में लेन-देन पूर्ववत जारी रहेगा

अवकाश के दौरान नगर निगम कार्यालयों में सामान्य कार्य नहीं होंगे, जबकि बैंकों में लेन-देन पूर्ववत जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंगलवार को बैंक खुले रहेंगे और सामान्य रूप से कामकाज होता रहेगा।अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं का समय आधा कर दिया गया है। केजीएमयू, बलरामपुर, सिविल और पीजीआई जैसे प्रमुख अस्पतालों में ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं, केजीएमयू प्रशासन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के विशेष विभागों में रोज की तरह ओपीडी सेवाएं दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे की तरह ही जारी रहेंगी

बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि अवकाश के बावजूद मरीजों को इलाज में कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागों में डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गई है।इस दौरान आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे की तरह ही जारी रहेंगी। प्रशासन ने छठ पूजा को देखते हुए घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व सफाई व्यवस्था के विशेष निर्देश भी जारी किए हैं।

यह भी पढ़े : आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे

यह भी पढ़े : 13 साल बाद लौटा घर लौटा मरा बेटा,मां-बाप की आंखों से छलके आंसू, जानिये पूरी कहानी

यह भी पढ़े : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की अफीम के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : हजरतगंज में चलती कार बनी मौत का ठिकाना, युवक ने कनपटी पर मारी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *