एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । यूपी की राजधानी में महापर्व छठ पूजा के सुचारू आयोजन के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी जोन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ताकि कहीं किसी प्रकार की श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

92 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन

लखनऊ कमिश्नरेट क्षेत्र में कुल 92 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन होगा। पूर्वी जोन में 30, पश्चिमी में 12, उत्तरी में 6, दक्षिणी में 35 और मध्य जोन में 9 घाटों पर श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।मुख्य घाटों में कुडियाघाट, लक्ष्मण मेला घाट, झूलेलाल पार्क, छोहरिया माता मंदिर, पक्का पुल, खाटू श्याम मंदिर घाट, गोमती बैराज और मां चंद्रिका देवी घाट प्रमुख हैं।

भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल की तैनाती

छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु 14 राजपत्रित अधिकारी, 75 निरीक्षक, 472 उपनिरीक्षक, 51 महिला उपनिरीक्षक, 645 आरक्षी, और 329 महिला आरक्षी समेत कुल 1572 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।इसके अलावा 6 कंपनी, 2 प्लाटून और 1.5 सेक्शन पीएसी बल भी सुरक्षा में तैनात रहेगा।

यातायात व्यवस्था के लिए विशेष बल तैनात

ट्रैफिक पुलिस की ओर से 50 उपनिरीक्षक, 50 मुख्य आरक्षी, 112 आरक्षी और 25 होमगार्ड सहित कुल 239 कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग की स्पष्ट व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था

घाटों पर अस्थायी शौचालय, सफाई, कीटनाशक छिड़काव व महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था।चिकित्सक दल व एंबुलेंस तैनात रहेंगे।गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग, जल पुलिस, मोटरबोट और गोताखोरों की मौजूदगी।सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी।एंटी रोमियो टीम और महिला पुलिसकर्मी सादे वस्त्रों में तैनात रहेंगी।प्रत्येक घाट पर कंट्रोल रूम व घाट प्रभारी नियुक्त।फायर टेंडर और अग्निशमन उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, व्हाट्सएप) पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई कर संबंधित को चिन्हित किया जाएगा।

नगर निगम और अन्य विभागों का सहयोग

नगर निगम द्वारा प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी सीढ़ियाँ, फिसलन-रोधी इंतजाम और सफाई कार्य किया जा रहा है। आयोजन समितियों और पुलिस के बीच बेहतर संवाद के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं।लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों से अपील की है कि श्रद्धालु नियमों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें और छठ पूजा को शांति, सुरक्षा व सौहार्द के साथ संपन्न कराएं।

यह भी पढ़े : आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे

यह भी पढ़े : 13 साल बाद लौटा घर लौटा मरा बेटा,मां-बाप की आंखों से छलके आंसू, जानिये पूरी कहानी

यह भी पढ़े : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की अफीम के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : हजरतगंज में चलती कार बनी मौत का ठिकाना, युवक ने कनपटी पर मारी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *