एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष और सीनियर सपा नेता माता प्रसाद पांडेय को शनिवार सुबह पुलिस ने उनके वृंदावन आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने उन्हें बरेली जाने की अनुमति नहीं दी है।

एक डेलीगेशन आज माता प्रसाद के नेतृत्व में बरेली जाने वाला था

समाजवादी पार्टी का एक डेलीगेशन आज माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में बरेली जाने वाला था। यह दौरा वहां की हालिया घटनाओं और हालात का जायजा लेने के लिए प्रस्तावित था। लेकिन रवाना होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया।जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया है। सुबह से ही पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में माता प्रसाद पांडेय के आवास के बाहर बैरिकेडिंग की गई और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया गया।

पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क

इस कार्रवाई के बाद सपा नेताओं ने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क है।

अगर कलेक्टर ने लिखा होता, तो मान लेता : नेता विपक्ष

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष और सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय ने बरेली जाने से रोके जाने पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा, मेरे नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बरेली जा रहा था, लेकिन पुलिस ने मुझे नोटिस देकर घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी। इंस्पेक्टर ने कहा कि मैं आवास पर ही रहूं। अगर कलेक्टर ने यह आदेश दिया होता, तो मैं मान लेता।

अब पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे

माता प्रसाद ने आगे बताया कि बाद में बरेली डीएम का पत्र भी आया, जिसमें कहा गया कि उनके दौरे से स्थानीय माहौल बिगड़ सकता है, इसलिए उन्हें बरेली न आने की सलाह दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन अपनी कमियों को छिपाने के लिए विपक्ष के नेताओं को प्रभावित क्षेत्रों में नहीं जाने दे रहे। पांडेय ने कहा कि इस पूरे प्रकरण पर वे अब पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

यह भी पढ़े : डिप्टी सीएम कार्यालय कर्मचारी पर जानलेवा हमला

यह भी पढ़े : महिला और बाल सुरक्षा में यूपी आगे, NCRB रिपोर्ट में खुलासा

यह भी पढ़े : लखनऊ में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान ने फांसी लगाकर जान दी

यह भी पढ़े : डीजीपी राजीव कृष्ण बोले, अपराधियों में कानून का भय, जनता में पुलिस पर विश्वास बढ़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *