एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । आज सुबह उत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय, आलमबाग में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सुबह करीब 5:39 बजे अस्पताल के भूतल पर स्थित सीसीटीवी और सर्वर रूम में आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन आलमबाग और हजरतगंज की दो यूनिटें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
क्रिटिकल केयर वार्ड तक पहुंच गया था धुआं
भारी धुएं के कारण प्रथम तल स्थित क्रिटिकल केयर वार्ड तक धुआं पहुंच गया, जहां 22 मरीज भर्ती थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर टीम ने तत्काल सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल के दूसरे वार्डों में शिफ्ट कराया। दमकल कर्मियों की तेजी, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
आग लगने के बाद इधर उधर भागने लगे मरीज व परिजन
अस्पताल में आग लगने के बाद अचानक से वार्डों में धुआं भरने लगा। यह देखकर मरीजों व परिजनों में चीख पुकार मच गई। आईसीयू में तो मरीजों का सांस लेने दूभर हो गया। एेसे में मरीज व परिजन डर के मारे इधर उधर भागने लगे। जैसे ही फायर बिग्रेड की टीम पहुंची तब जाकर मरीज व अस्पताल कर्मी राहत की सांस ली।
सुबह करीब 5:39 बजे आग लगने की दमकल विभाग को मिली सूचना
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5:39 बजे फायर स्टेशन आलमबाग को सूचना मिली कि अस्पताल के सीसीटीवी और सर्वर रूम में आग लग गई है। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) लखनऊ के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में एक फायर टैंकर मौके के लिए रवाना किया गया। साथ ही फायर स्टेशन हजरतगंज से भी एक यूनिट मौके पर पहुंची।
आग भूतल स्थित सर्वर रूम में लगी थी
घटनास्थल पर आग भूतल स्थित सर्वर रूम में लगी थी, जिससे घना धुआं पूरे परिसर में फैल गया और रैम्प के जरिए क्रिटिकल केयर वार्ड तक पहुंच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिटों ने एक ओर आग बुझाने का काम शुरू किया, वहीं दूसरी ओर मरीजों को सुरक्षित निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य हिस्सों को सुरक्षित बचा लिया
अग्निशमन टीमों ने समय रहते आग को फैलने से रोक लिया और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य हिस्सों को सुरक्षित बचा लिया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और तीमारदारों ने फायर विभाग के त्वरित और साहसी प्रयासों की खुले दिल से प्रशंसा की।अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घटना के दौरान सीएमएस डॉ. संगीता सागर, नाइट ड्यूटी इंचार्ज डॉ. सशांक द्विवेदी और फायर एंड सेफ्टी इंचार्ज डॉ. रौतेश मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पूरी स्थिति पर नजर रखी।
अस्पताल प्रशासन ने जांच के दिए आदेश
शुरूआती जांच में आग लगने की वजह शाॅट सर्किट निकल कर आ रही है। चूंकि सीसीटीवी और सर्वर रूम में कई इलेक्ट्राॅनिक उपकरण और इलेक्ट्रिकल वायल साथ लगे । ओवरलोडिंग की वजह से शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले की सच्चाई जानने के लिए अस्पताल प्रशासन ने जांच का आदेश दिया है। ताकि इस तरह की घटना की दोबारा से पुरावृत्ति न होने पाए।
यह भी पढ़े : आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे
यह भी पढ़े : 13 साल बाद लौटा घर लौटा मरा बेटा,मां-बाप की आंखों से छलके आंसू, जानिये पूरी कहानी
यह भी पढ़े : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की अफीम के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़े : हजरतगंज में चलती कार बनी मौत का ठिकाना, युवक ने कनपटी पर मारी गोली
