एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेशभर में फरार चल रहे 23 वांछित आर्थिक अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह अभियान 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध शाखा के निर्देश पर चलाया गया।इस दौरान ईओडब्ल्यू मुख्यालय और सेक्टर स्तर पर 8 टीमें बनाई गईं, जिनके साथ सर्विलांस यूनिटों को भी जोड़ा गया। टीमों ने लखनऊ, बहराइच, शाहजहांपुर सहित कई जिलों में छापेमारी की।

इन गिरफ्तार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

-प्रदेश के चर्चित 580 करोड़ के प्रदेशीय औद्योगिक एवं निवेश निगम लिमिटेड से संबंधित मु0अ0सं0- 43/2004 थाना-गोमतीनगर लखनऊ घोटाले के मास्टर माइंड शरद प्रसाद चतुर्वेदी को किया गया गिरफ्तार।

– 71,85,600 रुपये मैसर्स अवध फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, मिहीपुरवा (बहराइच) से संबंधित मु0अ0सं0- 148/2006 थाना मोतीपुर जनपद बहराइच के अभियुक्त राज कुमार मित्तल को किया गया गिरफ्तार।

-55,50,000 रुपये बालाजी कंस्ट्रक्शन्स, के घोटाले में से संबंधित अभियुक्त सचिन दत्ता को किया गया गिरफ्तार।

-रामेल इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी, शाखा जलालाबाद (शाहजहांपुर), से संबंधित मु0अ0सं0-1094/2013 थाना सदर बाजार शाहजहांपुर के आरोपी रविन्द्र पाल सिंह को किया गया गिरफ्तार।

-17.51 करोड़ के राजकीय मेडिकल कॉलेज, बहराइच से संबंधित मु0अ0सं0- 33/23 थाना- एसआईटी मुख्यालय के वांछति अभियुक्त राजमणि वर्मा को किया गया गिरफ्तार।

-आर्थिक अपराध शाखा (E.O.W.) की टीमों ने इस अभियान के दौरान उक्त मुख्य 5 प्रकरण सहित अन्य प्रकरणों मे कुल 23 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

लखनऊ में 5.35 लाख के खाद्य पदार्थ सीज, दो क्विंटल मिठाई नष्ट

दीपावली और भाईदूज पर्व को देखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया।सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से घी, खोया, दूध, पनीर, मिठाई, नमकीन, तेल, घी और रंगीन मिठाइयों के नमूने लिए गए। इस कार्रवाई के दौरान कई जगह खराब व अस्वस्थकर परिस्थितियों में रखे खाद्य पदार्थ मिले।अहमदपुर कमलापुर स्थित घी निर्माण इकाई और शिवरी काकोरी की सोनपापड़ी यूनिट से लगभग 2 क्विंटल खराब सोनपापड़ी (मूल्य 32,000) नष्ट कराई गई।

मलिहाबाद में खोया से भरी पिकअप पकड़ी गई

2816 लीटर सरसों का तेल (मूल्य 5,35,040) सीज किया गया।मलिहाबाद में खोया से भरी पिकअप पकड़ी गई। इंदिरा नगर स्थित भारत दूध डेरी एंड स्वीट से अस्वस्थकर परिस्थितियों में रखे 28 लीटर दूध (मूल्य 1,680) को नष्ट किया गया। कुल मिलाकर 5.35 लाख के खाद्य पदार्थ सीज किए गए और 33,680 मूल्य के खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए।

इसी क्रम में सेक्टर 17 इंदिरा नगर मार्केट में वैन द्वारा 19 प्रकार के खाद्य पदार्थों की ऑन-द-स्पॉट जांच की गई तथा खाद्य कारोबारियों को जागरूक किया गया।निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर घंटे वाला कूल कॉर्नर (ठाकुरगंज), मोहम्मद जावेद मिष्ठान (हुसैनाबाद), ग्लोब कैफे (हुसैनाबाद) सहित आठ प्रतिष्ठानों को चेतावनी व सुधार नोटिस (Improvement Notice) जारी किया गया।

यह भी पढ़े : भदोही से सीएम योगी का संदेश: चुनौतियों को अवसर बनाएं, यूपी बनेगा निर्यात शक्ति

यह भी पढ़े : जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता, महिला अपराधों में 10 अभियुक्तों को हुई सजा

यह भी पढ़े : यूपी में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानिये पूरी सूची

यह भी पढ़े : एआई से महिलाओं की फर्जी तस्वीरें बनाकर वायरल करने वाले दो युवक गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *