एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । थाना बंथरा और सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी को अलग स्थान से पकड़ा गया और तीसरा अभियुक्त फरार हो गया।

बंथरा में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

घटना के अनुसार, बीते 11 अक्टूबर की शाम लगभग 5 बजे बंथरा क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ कुछ लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बंथरा में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने रोका तो फायरिंग कर दी

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसमें सर्विलांस सेल को भी शामिल किया गया। आज हरौनी पावर स्टेशन से हरौनी रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी दो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया।

आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायर किया

रुकने के बजाय आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायर किया, जिसमें एक आरोपी ललित कश्यप (उम्र 33 वर्ष), पुत्र राधेलाल, निवासी ग्राम हरौनी, थाना बंथरा, जनपद लखनऊ के पैर में गोली लग गई।

पुलिस कांबिंग अभियान चला रही

घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी सरोजनीनगर भेजा गया है। वहीं, दूसरा आरोपी मेराज (उम्र 20 वर्ष), पुत्र बाबूखान, निवासी ग्राम हरौनी, थाना बंथरा, को पुलिस ने हरौनी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म से गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस कांबिंग अभियान चला रही है।

फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही

अभियुक्त ललित कश्यप का पुराना अपराधिक इतिहास है। पुलिस ने मौके से एक मोटर साइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार कार ने ऑटो और कार में मारी टक्कर, दो लोग घायल

  • थाना आशियाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ऑटो चालक सहित दो लोग घायल हो गए। हादसा तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ।
  • जानकारी के अनुसार, शनिवार रात लगभग 10:45 बजे थाना आशियाना को सूचना मिली कि वीआईपी रोड पर बांग्ला बाज़ार और तेलीबाग के बीच देवी खेड़ा पेट्रोल टंकी के पास सड़क हादसा हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।
  • पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया
  • जांच में पता चला कि वाहन संख्या UP32 QV 2143 के चालक गौरव सिंह पटेल (उम्र 23 वर्ष) निवासी रॉयल सिटी, थाना बिजनौर, लखनऊ ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए एक ऑटो (संख्या UP32 VN 1938) और उसके पास मुड़ रही एक कार (संख्या UP32 BQ 4422) में टक्कर मार दी।हादसे में ऑटो चालक वहीद पुत्र हबीब, निवासी रामदास का हाता, थाना कैंट, लखनऊ और गौरव सिंह पटेल दोनों को चोटें आईं।

सड़क यातायात बहाल

  • मौके से हटाकर सड़क यातायात बहाल कराया
  • पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना में क्षतिग्रस्त कार और ऑटो को मौके से हटाकर सड़क यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने वाहन संख्या UP32 QV 2143 को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़े : एआई से महिलाओं की फर्जी तस्वीरें बनाकर वायरल करने वाले दो युवक गिरफ्तार

मकान में जोरदार धमाके में उजड़ गए पूरा परिवार, मृतकों की सख्या हुई छह

यह भी पढ़े : कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में बोलीं बसपा प्रमुख, सपा पर साधा तीखा निशाना

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 को मतगणना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *