एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में इस बार भी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना रहा। 25 से 29 सितंबर तक आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पुलिस विभाग ने अपनी ‘दंड से न्याय की ओर’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी लगाई, जिसने न केवल नागरिकों बल्कि उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को भी खासा प्रभावित किया।
तकनीकी क्षमताओं को जनता के सामने रखा
दूसरी बार ट्रेड शो में भागीदारी कर रही यूपी पुलिस ने इस बार अपनी आधुनिक कार्य प्रणाली और तकनीकी क्षमताओं को जनता के सामने रखा। इस अवसर पर विशेष तौर पर STF, ATS और यूपी 112 ने अपनी सेवाओं, तकनीकों और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया।
हथियारों ने खींचा युवाओं का ध्यान
पुलिस स्टॉल पर रखे गए STF और ATS के आधुनिक हथियार और उपकरण युवाओं के लिए खास आकर्षण बने।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बताया कि उद्घाटन के बाद से ही स्टॉल पर भारी भीड़ जुटी रही। खासकर युवाओं और उद्यमियों ने पुलिस की योजनाओं और आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी ली। हथियारों को नजदीक से देखने और उनके उपयोग के बारे में जानने के लिए युवा बेहद उत्साहित दिखाई दिए
कई विभागों की संयुक्त भागीदारी
पुलिस विभाग के स्टॉल पर न केवल सुरक्षा एजेंसियों ने बल्कि कई विशेष इकाइयों ने भी अपनी सेवाओं और संसाधनों की झलक प्रस्तुत की।मीडिया सेल प्रभारी करुणा शंकर सिंह के मुताबिक, स्टॉल पर FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री), साइबर क्राइम सेल, यातायात पुलिस, महिला हेल्पलाइन 1090, टेलीकॉम विंग, SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स), GRP (रेलवे पुलिस), फायर विभाग है।
नई सोच का संदेश
‘दंड से न्याय की ओर’ थीम ने स्टॉल को खास पहचान दी। इसका उद्देश्य जनता को नए कानूनों, पुलिसिंग में हो रहे बदलावों और नागरिकों की सुरक्षा व अधिकारों के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता के बारे में जागरूक करना था।
वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों की सराहना
ट्रेड शो के दौरान उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने यूपी पुलिस स्टॉल का भ्रमण किया और पुलिस विभाग की आधुनिक तकनीक व सेवाओं की सराहना की।
यह भी पढ़े : प्रधानाध्यापक ने बीएसए कार्यालय में किया उत्पात, बेसिक शिक्षा अधिकारी को बेल्ट से पीटा
यह भी पढ़े : सीतापुर जेल से 23 माह बाद रिहा हुए सपा नेता आजम खां, समर्थकों ने किया स्वागत
यह भी पढ़े : सुलतानपुर में छत ढहने से दो सगे भाई समेत 3 की मौत, मचा कोहराम
यह भी पढ़े : युवती के परिजनों ने प्रेमी को बुलाया घर और पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट
