एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  लखनऊ से शुरू हुआ आई लव मोहम्मद विवाद रविवार रात उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनोहर नगर तक पहुंच गया। जुलूस निकाल रहे लगभग 100 लोगों और पुलिस के बीच तनातनी बढ़ गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पथराव किया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस पर पथराव और वर्दी के स्टार नोचे गए

सूत्रों के मुताबिक, जुलूस को रोकने आई पुलिस टीम पर अचानक भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान गंगाघाट कोतवाल अजय कुमार सिंह की वर्दी के स्टार नोच दिए गए। कई पुलिसकर्मी चोटिल होने से बचे। अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।

महिला प्रदर्शनकारियों का विरोध

घटना स्थल पर कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं, जिन्होंने विरोध जताया। इससे विवाद और बढ़ गया। पुलिस ने सदर, अचलगंज और गंगाघाट थाना क्षेत्र की फोर्स के साथ पीएसी और दंगा नियंत्रण वाहन तैनात किए।

अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस ने अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के कारण यह विवाद सामने आया।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ा दी गई गश्त

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में शांति है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति पर निगरानी जारी है। ताकि विवाद आगे किसी तरह से बढ़ने न पाए। इस संबंध में पुलिस सभ्रांत लोगों से मिलकर बात चीत भी कर रही है।

यह भी पढ़े : मिशन शक्ति 5 के तहत महिला पुलिस की प्रदेशव्यापी बाइक रैली

यह भी पढ़े : बिहार से आए दो तस्कर गोरखपुर में गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

यह भी पढ़े :मुनीम ने खुद रची 5 लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने खोला राज

यह भी पढ़े :23 दिन बाद भी लापता टेलीकॉलर साक्षी का नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *