एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के पारा थाना क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वॉइंट के पास स्थित शुभी फैमिली ढाबा को शनिवार शाम एलडीए टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर सील कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। ढाबा संचालक का आरोप है कि एलडीए ने बिना किसी नोटिस या पूर्व सूचना के जबरन सीलिंग की कार्रवाई की। उनका कहना है कि यह कदम नियमों के विपरीत है। क्षेत्रीय लोगों ने भी सवाल उठाया कि इलाके में सिर्फ एक ही प्रतिष्ठान को क्यों निशाना बनाया गया?

प्रतिशोध की भावना से एलडीए ने की कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक ढाबा संचालक किसान नेता भी हैं और हाल ही में काकोरी क्षेत्र में एलडीए द्वारा की जा रही कथित मनमानी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के खिलाफ किसानों के साथ बड़ा आंदोलन किया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यही वजह है कि एलडीए ने प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे एलडीए के एसडीएम, जोनल अधिकारी और मोहन रोड चौकी इंचार्ज सचिन कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ढाबे को सील कर दिया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में चर्चा है कि एलडीए के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय, यूपी बनेगा रोजगार और निवेश का हब

यह भी पढ़े : प्रमोशन पाए PPS अफसरों की तैनाती पर सस्पेंस, डीजीपी ने खुद लिया इंटरव्यू

यह भी पढ़े : शादी का वादा कर युवती का किया यौन शोषण, धर्म छिपाने का आरोप

यह भी पढ़े :यूपी में होमगार्ड भर्ती: 47 हजार पदों पर जल्द प्रक्रिया शुरू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *