एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी लखनऊ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटों के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।

ठाकुरगंज: स्कूटी सवार युवक की मौत, एक घायल

15 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर स्कूटी सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 24 वर्षीय रोहित साहू की मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय सुमित साहू की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

विभूतिखंड: अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत

सोमवार दोपहर करीब 2 बजे विभूतिखंड थाना क्षेत्र में शहीद पथ पर समिट बिल्डिंग के पास बाइक सवार युवक-युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आजमगढ़ निवासी 18 वर्षीय ईशांत कुमार और बलिया की 18 वर्षीय सुषमा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम 6 बजे इलाज के दौरान सुषमा की मौत हो गई। ईशांत का इलाज आइकॉन अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतका के परिजनों से तहरीर लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

निगोहा: देर रात हाईवे पर हादसा, एक की मौत

15 सितंबर की आधी रात करीब 12:35 बजे निगोहा थाना क्षेत्र के रायबरेली हाईवे पर कल्याणी अस्पताल के पास बाइक सवार दो युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। मौके पर ही 32 वर्षीय दीपक सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका साथी राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेंद्र को एंबुलेंस से एसजीपीजीआई ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया।लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने राजधानी में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हादसों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : यूनियन बैंक मैनेजर सहित फर्जी लोन गैंग का भंडाफोड़, एसटीएफ ने चार को दबोचा

यह भी पढ़े : मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित , SIT गठित

यह भी पढ़े :लखनऊ में बड़ा विमान हादसा टला, डिंपल यादव समेत 151 यात्री सुरक्षित

यह भी पढ़े : मटियारी गांव में चली गोलियां, पुनीत यादव घायल – पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *