एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । यूपी की राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र में गुरुवार की तड़के पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अरविंद कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका भाई अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश के पास से एक सोने की चेन का टुकड़ा, नकदी, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी ने बताया पूरा घटनाक्रम
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को गुडंबा क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी। उस समय वायरल हुए एक वीडियो में यह दिखा था कि एक युवक ट्रक की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया। प्रारंभिक जांच में इसे हादसा बताया गया, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि मृतक बदमाशों का पीछा कर रहा था और उसी दौरान उसकी जान चली गई।
पुलिस की टीमों ने कसा शिकंजा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त की क्राइम ब्रांच, गुडंबा, जानकीपुरम थानों की टीमों के साथ उत्तरी व पूर्वी जोन की क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी थी। गुरुवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर बेहटा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों को रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अरविंद कुमार घायल हो गया, जबकि उसका भाई मौके से फरार हो गया।
अतुल जैन की मौत से जुड़ा मामला
गुडंबा क्षेत्र की यह वारदात जानकीपुरम गार्डन निवासी अतुल कुमार जैन की मौत से भी जुड़ी बताई जा रही है। बीते दिनों अतुल अपनी स्कूटी से मोहल्ले की महिला को जिम छोड़कर लौट रहे थे। तभी सेक्टर-जी चौराहा नंबर-4 के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी स्कूटी को लात मार दी। स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डाले से टकरा गई और अतुल की मौत हो गई।
शुरुआत में पुलिस ने इसे सड़क हादसा मानकर टाल दिया था
शुरुआत में पुलिस ने इसे सड़क हादसा मानकर टाल दिया था, लेकिन परिजनों का आरोप था कि बदमाश चेन लूट की कोशिश कर रहे थे और उसी दौरान यह घटना हुई। मामले में लापरवाही सामने आने पर एक दरोगा और एक सिपाही को निलंबित किया गया।
यह भी पढ़े : प्रधानाध्यापक ने बीएसए कार्यालय में किया उत्पात, बेसिक शिक्षा अधिकारी को बेल्ट से पीटा
यह भी पढ़े : सीतापुर जेल से 23 माह बाद रिहा हुए सपा नेता आजम खां, समर्थकों ने किया स्वागत
यह भी पढ़े : सुलतानपुर में छत ढहने से दो सगे भाई समेत 3 की मौत, मचा कोहराम
यह भी पढ़े : युवती के परिजनों ने प्रेमी को बुलाया घर और पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट
