एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मंगवालर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जीआरपी एवं यूपी 112 चौबीसों घंटे यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।
डीजीपी ने पोस्टर एवं बैनर का किया अनावरण
पुलिस महानिदेशक ने पुलिस मुख्यालय में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं जन-जागरूकता के लिए जीआरपी की ओर से तैयार किये गये पोस्टर एवं बैनर का भी अनावरण किया है। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे मोदक राजेश डी. राव उपस्थित रहे।
यह अभियान यात्रियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा
एडीजी रेलवे ने बताया कि यह अभियान यात्रियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा। अपराध नियंत्रण एवं दुर्घटना की रोकथाम में भी सहायक सिद्ध होगा। राजकीय रेलवे पुलिस का यह प्रयास रेलवे यात्रियों को एक सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
यह अभियान जनजागरूकता के प्रथम चरण के रूप में संचालित किया जा रहा
उन्हाेंने बताया कि यह अभियान जनजागरूकता के प्रथम चरण के रूप में संचालित किया जा रहा है। इसकी सफलता के उपरांत जीआरपी द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जाएंगे।
यह भी पढ़े : यूनियन बैंक मैनेजर सहित फर्जी लोन गैंग का भंडाफोड़, एसटीएफ ने चार को दबोचा
यह भी पढ़े : मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित , SIT गठित
यह भी पढ़े :लखनऊ में बड़ा विमान हादसा टला, डिंपल यादव समेत 151 यात्री सुरक्षित
यह भी पढ़े : मटियारी गांव में चली गोलियां, पुनीत यादव घायल – पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला
