एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने साइबर अपराध पर प्रभावी रोकथाम के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को आदेशित किया है कि 14सी पोर्टल (NCRP) पर दर्ज होने वाली शिकायतों का तत्काल संज्ञान लिया जाए और तय मानक कार्यप्रणाली (SOP) का पालन सुनिश्चित किया जाए।

डीजीपी ने साइबर अपराध पर दिए सख्त निर्देश

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर महिलाओं और बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री पर तुरंत कार्रवाई की जाए। वहीं, देश की अखंडता और सुरक्षा को प्रभावित करने वाले किसी भी ऑनलाइन कंटेंट को हटाने (टेकडाउन) की कार्यवाही प्राथमिकता पर की जाएगी।

वित्तीय अपराध के गंभीर मामलों में तुरंत दर्ज किया जाए मुकदमा

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की हर शिकायत आते ही थाना स्तर की साइबर सेल को तुरंत जांच शुरू करनी होगी। शिकायतों को तीन हिस्सों में बांटने का निर्देश दिया गया है । वित्तीय अपराध के गंभीर मामलों में तुरंत मुकदमा दर्ज करने और गिरोहों व कॉल सेंटर्स पर कठोर कार्रवाई करने को कहा गया है।

अदालत से आदेश कराकर पीड़ितों के वापस कराएं रकम

इसके अलावा, जिन मामलों में धोखाधड़ी की रकम बैंक खातों में सुरक्षित है, उसे अदालत से आदेश कराकर पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी थाना प्रभारियों और साइबर क्राइम जांच से जुड़े पुलिसकर्मियों को एसओपी की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने और उसका कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश भी दिए हैं।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

यह भी पढ़े : स्केटर चलाते बच्चे पर गाय ने बोला हमला, बचाने में दादा भी घायल

यह भी पढ़े : लाठीचार्ज विवाद के बाद प्रशासन सख्त, यूनिवर्सिटी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

यह भी पढ़े : राजाजीपुरम में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *