एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । नेपाल की असामान्य और संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने नेपाल से सटे सभी सीमावर्ती जिलों को चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। सीमावर्ती जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। गश्त और निगरानी को बढ़ाया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
नेपाल से संबंधित किसी भी संवेदनशील सूचना पर कड़ी निगरानी के निर्देश
नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (क़ानून-व्यवस्था) के अधीन एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को नेपाल से संबंधित किसी भी संवेदनशील सूचना या पोस्ट की सतत निगरानी करने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा है कि राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नेपाल में फँसे भारतीय नागरिकों को हरसंभव सहायता देने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर चौबीस घंंटे संचालित रहेंगे
-0522-2390257
-0522-2724010
-9454401674
– WhatsApp: 9454401674
यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
यह भी पढ़े : स्केटर चलाते बच्चे पर गाय ने बोला हमला, बचाने में दादा भी घायल
यह भी पढ़े : लाठीचार्ज विवाद के बाद प्रशासन सख्त, यूनिवर्सिटी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
यह भी पढ़े : राजाजीपुरम में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
