एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार रात हुई मारपीट की घटना ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। नर्सिंग अधिकारी शुभम राव से मारपीट के आरोप में हड्डी रोग विभाग के चार रेजिडेंट डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना के बाद से रेजिडेंट डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ आमने-सामने खड़े हो गए हैं।शुभम राव की तहरीर पर नौ रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

शुभव राव पर नशे में धुत रेजिडेंट डॉक्टरों पर किया हमला

आरोप है कि शनिवार रात ड्यूटी के दौरान शुभम राव पर नशे में धुत रेजिडेंट डॉक्टरों ने हमला किया। हमले में उनकी सोने की चेन और चश्मा टूट गया, मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया। बचाव की कोशिश करने पर ओटी टेक्नीशियन प्रदीप को भी मारपीट का शिकार होना पड़ा। शुभम का कहना है कि आरोपी डॉक्टर लगातार शराब के नशे में गाली-गलौज और अभद्रता करते हैं तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जा रही पहचान

प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर रेजिडेंट डॉक्टर अश्विन, आयुष, निखिल और अंकित वर्मा को निलंबित किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

नर्सिंग अधिकारी दोबारा लामबंद हो गए

घटना के बाद से ट्रॉमा सेंटर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। रविवार को नर्सिंग अधिकारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रॉमा सेंटर का घेराव किया। प्रशासन से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर अस्थायी रूप से विरोध समाप्त किया गया, लेकिन सोमवार शाम तक ठोस कार्रवाई न होने पर नर्सिंग अधिकारी दोबारा लामबंद हो गए। इस बीच रेजिडेंट डॉक्टर भी अपने सहयोगियों के समर्थन में ट्रॉमा सेंटर पहुँच गए, जिससे टकराव की स्थिति बन गई।

जांच के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा

स्थिति बिगड़ने पर पैरामेडिकल संकाय के डीन प्रो. के.के. सिंह ने हस्तक्षेप कर नर्सिंग स्टाफ और रेजिडेंट डॉक्टरों को अलग-अलग रोककर समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होगा और जांच के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : मिशन शक्ति 5 के तहत महिला पुलिस की प्रदेशव्यापी बाइक रैली

यह भी पढ़े : बिहार से आए दो तस्कर गोरखपुर में गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

यह भी पढ़े :मुनीम ने खुद रची 5 लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने खोला राज

यह भी पढ़े :23 दिन बाद भी लापता टेलीकॉलर साक्षी का नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *