एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को 7.5 किग्रा चरस के साथ गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चरस की कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तारी और बरामदगी

गिरफ्तार अभियुक्तों को नाम राकेश, पुत्र रामनिवास, निवासी दियुरिया जीत, थाना बिनावर, जनपद बदायूं, भांटू देवान, पुत्र ओकील देवान, निवासी ग्राम निचुटा, वार्ड नं 5, थाना पोखरिया, जिला पारस, नेपाल, रोहित, पुत्र जगन, निवासी ग्राम निचुटा, वार्ड नं 5, थाना पोखरिया, जिला पारस, नेपाल, कृष्णा, पुत्र रामायन, निवासी ग्राम निचुटा, वार्ड नं 5, थाना पोखरिया, जिला पारस, नेपाल है। इनके कब्जे से 7.5 किग्रा अवैध चरस, 3 मोबाइल फोन, 1 होंडा शाइन मोटर साइकिल बरामद किया है।

यूपी के विभिन्न जिलों में करते है मादक पदार्थ की तस्करी

एसटीएफ को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सूचना मिली थी कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थ तस्करी का एक गिरोह सक्रिय है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने अभिसूचना संकलन कर कार्रवाई की। अब्दुल कादिर, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई बरेली के पर्यवेक्षण में व उप निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में मु.आ. गिरिजेश पोसवाल, मु.आ. रामजी लाल, मु.आ. शिवओम पाठक, मु.आ. अरुण कुमार, मु.आ. सुनित कुमार व चालक अतुल कुमार ने तलाशी अभियान चलाया।

गिरोह नेपाल से सस्ती चरस लाकर महंगे दामों पर बेचता था

सटीक सूचना के आधार पर थाना सुभाषनगर क्षेत्र में पुरानी गन्ना मिल के खंडर के पास 4 तस्करों को पकड़ा गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि यह गिरोह नेपाल से उच्च गुणवत्ता की चरस खरीदकर उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता है।

नेपाल से सस्ती चरस लाकर महंगे दामों पर बेचता था

गिरफ्तार अभियुक्त राकेश के खिलाफ पहले भी थाना बिनावर, बदायूं में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। गिरोह नेपाल से सस्ती चरस लाकर महंगे दामों पर बेचता था।गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सुभाषनगर, बरेली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े : प्रधानाध्यापक ने बीएसए कार्यालय में किया उत्पात, बेसिक शिक्षा अधिकारी को बेल्ट से पीटा

यह भी पढ़े : सीतापुर जेल से 23 माह बाद रिहा हुए सपा नेता आजम खां, समर्थकों ने किया स्वागत

यह भी पढ़े : सुलतानपुर में छत ढहने से दो सगे भाई समेत 3 की मौत, मचा कोहराम

यह भी पढ़े : युवती के परिजनों ने प्रेमी को बुलाया घर और पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *