एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।   राजधानी के सैरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। मड़ियांव श्रीनगर कॉलोनी निवासी प्रिया सिंह (28) ने सैरपुर थाने के सामने रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसा रात करीब साढ़े सात बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

अंतिम संस्कार को लेकर मचा विवाद

रविवार को जब शव परिजनों को सौंपा गया तो मृतका के पति शैलेन्द्र सिंह और पिता संजय सिंह के बीच विवाद खड़ा हो गया। दोनों ही अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी लेने का दावा कर रहे थे। मौके पर तनाव बढ़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

पारिवारिक कलह बनी वजह

पुलिस के अनुसार, प्रिया सिंह की शादी करीब नौ साल पहले उन्नाव निवासी संजय सिंह की बेटी प्रिया और शैलेन्द्र सिंह के बीच हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह बनी रहती थी। इसी तनाव के चलते प्रिया ने शनिवार की रात अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पति और परिजनों पर केस दर्ज

थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी ने बताया कि मृतका के पिता संजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शैलेन्द्र सिंह और उनके चार परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सुरक्षित कर ली है।

यह भी पढ़े : यूनियन बैंक मैनेजर सहित फर्जी लोन गैंग का भंडाफोड़, एसटीएफ ने चार को दबोचा

यह भी पढ़े : मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित , SIT गठित

यह भी पढ़े :लखनऊ में बड़ा विमान हादसा टला, डिंपल यादव समेत 151 यात्री सुरक्षित

यह भी पढ़े : मटियारी गांव में चली गोलियां, पुनीत यादव घायल – पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *