एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही होमगार्ड संगठन में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके तहत प्लाटून कमांडर के 2,314 पद, कंपनी कमांडर, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और 44 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्तियां होने की संभावना है। भर्ती अभियान अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव से पहले प्रारंभ किया जाएगा।

मिनिस्ट्रियल स्टाफ के 109 पद भी खाली

सूत्रों के अनुसार, होमगार्ड संगठन में कुल लगभग 47 हजार रिक्त पद हैं। इनमें कंपनी कमांडर के 783, सहायक कंपनी कमांडर के 770, प्लाटून कमांडर के 2,314 और होमगार्ड स्वयंसेवकों के 43,327 पद शामिल हैं। इसके अलावा मिनिस्ट्रियल स्टाफ के 109 पद भी खाली हैं।

बोर्ड के गठन के बाद भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में होमगार्ड संगठन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए थे कि रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरह अलग बोर्ड गठित किया जाए और भर्ती नियमावली तैयार की जाए।

लिखित परीक्षा और प्रशिक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा

इससे पहले भर्ती मंडल स्तर पर होती थी, लेकिन अब बोर्ड गठन के बाद लिखित परीक्षा और प्रशिक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।भर्ती में आपदा प्रबंधन या सुरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। बोर्ड के गठन के बाद भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी और अगले कुछ महीनों में इसे तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

रिक्त पदों का विवरण

पदनाम स्वीकृत कार्यरत रिक्तियाँ

कंपनी कमांडर 1,151 368 783

प्लाटून कमांडर 1,121 381 770

मिनिस्ट्रियल स्टाफ 439 330 109

यह भी पढ़े : आईआईटी बीएचयू और बिरला हॉस्टल छात्रों में झड़प, विरोध में सड़क पर उतरे छात्र

यह भी पढ़े : महिला कांस्टेबल और साथी कांस्टेबल संग रंगेहाथ पकड़ी गई, पति ने किया हंगामा

यह भी पढ़े : बेहटा गांव में पटाखों के धमाकों ने खोली पुलिस-प्रशासन की पोल

यह भी पढ़े : यूपी में कई आईपीएस अफसरों के तबादले, तीन जिलों को नए कप्तान मिले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *