एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में समस्याओं और नाइंसाफी का समाधान नहीं हो रहा है। यहां गरीब, वंचित पीड़ित, शोषित का दमन और उत्पीड़न हो रहा है।
पीड़ित लोगों के दिये बयान को अगले दिन पलटवाया जा रहा
अखिलेश यादव ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस सरकार में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। प्रदेश में बड़े-बड़े खास लोगों के मामले में समझौते कराए जा रहे हैं और बेचारे आम लोगों को दरबार में बुलाकर धमकाया जा रहा है। पीड़ित लोगों के दिये बयान को अगले दिन पलटवाया जा रहा है।
सफेद मेज पर सफेद झूठ बोला जा रहा
सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो आज सरकार के मुखर विरोध करते दिखते हैं, अगले दिन उन्हें घेर कर सत्ता के केन्द्रों तक ले जाया जा रहा है और दबाव बनाकर सत्ता के अन्याय के बाद ‘सभी इंतजाम करने‘ का झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। सफेद मेज पर सफेद झूठ बोला जा रहा है। क्या कोई इंतजाम और समझौता किसी का जीवन वापस ला सकता है। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। आम जनता और गरीबों को प्रताड़ित, अपमानित किया जा रहा है।
पुलिस हिरासत में लगातार मौते हो रही
भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा सब कुछ बर्बाद कर दिया है। किसान, नौजवान, छात्र, महिलाएं, व्यापारी इस सरकार की शोषणकारी और गलत नीतियों से पहले से ही परेशान है। सरकार का कानून व्यवस्था और पुलिस पर कोई नियंत्रण नहीं है। पुलिस हिरासत में लगातार मौते हो रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जाएगी तभी लोगों को अन्याय और उत्पीड़न से मुक्ति मिलेगी और लोगों को न्याय मिलेगा।
गोरखपुर में छात्र की मौत पर अखिलेश ने कसा तंज
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सफेद टेबल पर बैठकर के सफेद झूठ बोला जाता है। आप मैनेजमेंट से लॉ एंड ऑर्डर नहीं चला सकते, आपने बुलडोजर से लोगों को डराया है, अन्याय किया है। जो गोरखपुर की घटना है कम से कम सरकार को अपने मुख्य नगर, उसकी कानून व्यवस्था के लिए अच्छा काम करना चाहिए।
यह भी पढ़े : यूनियन बैंक मैनेजर सहित फर्जी लोन गैंग का भंडाफोड़, एसटीएफ ने चार को दबोचा
यह भी पढ़े : मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित , SIT गठित
यह भी पढ़े :लखनऊ में बड़ा विमान हादसा टला, डिंपल यादव समेत 151 यात्री सुरक्षित
यह भी पढ़े : मटियारी गांव में चली गोलियां, पुनीत यादव घायल – पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला
