एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके ही ऑफिस में खून से लथपथ अवस्था में मिला। युवक की पहचान कुनाल शुक्ला (26) के रूप में हुई है, जिसकी सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मृतक किस्त न जमा करने वाली गाड़ियों का करता था रिकबरी

मूल रूप से फैजाबाद (अयोध्या) जिले के धनुआपुर निवासी कुनाल शुक्ला अपने पिता अशोक शुक्ला, जो रोडवेज में चालक हैं। वह मां सुधा और बड़े भाई सौरभ के साथ बंथरा के दादूपुर स्थित न्यू डेस्टिन सिटी कॉलोनी में रहते थे। कुनाल यहां विवेक सिंह नामक व्यक्ति के साथ काम करते थे, जिसने दादूपुर में स्वास्तिक एसोसिएट नाम से एक ऑफिस खोला है। इस फर्म के माध्यम से वित्तीय संस्थाओं से फाइनेंस कराई गई किस्त न जमा करने वाली गाड़ियों की रिकवरी का काम किया जाता था।

कर्मचारी आफिस पहुंचे तो कुनाल का शव जमीन पर खून से सना मिला

पुलिस जांच में सामने आया कि सोमवार रात करीब 9 बजे तक ऑफिस में लोग मौजूद थे। देर रात सभी कर्मचारी घर चले गए, जबकि कुनाल वहीं रुक गए। अगली सुबह लगभग 8 बजे सफाई कर्मचारी संगम थारू जब ऑफिस पहुंचीं, तो उन्होंने कुनाल को जमीन पर खून से सना पड़ा देखा। उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं और फर्श पर खून फैला हुआ था।

हत्या करने के पीछे कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी

घबराई महिला ने तुरंत ऑफिस मालिक विवेक सिंह को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और साक्ष्य जुटाए।फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और सहयोगियों से पूछताछ कर रही है और ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

यह भी पढ़े : स्केटर चलाते बच्चे पर गाय ने बोला हमला, बचाने में दादा भी घायल

यह भी पढ़े : लाठीचार्ज विवाद के बाद प्रशासन सख्त, यूनिवर्सिटी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

यह भी पढ़े : राजाजीपुरम में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *