एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के चिनहट इलाके में महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तेज रफ्तार सफेद एसयूवी में सवार पांच युवकों ने परिवार की कार को रोककर गाली-गलौज की, महिला के नंदोई को पीटा और बीच बचाव करने पर महिला अधिवक्ता से भी अभद्रता की।
पीड़िता परिवार संग कार से चिनहट की ओर जा रही थीं
घटना 10 अगस्त की रात की बताई जा रही है, जब पीड़िता परिवार संग कार से लोहिया पार्क होते हुए चिनहट की ओर जा रही थीं। इसी दौरान ओवरब्रिज से उतरते समय सामने आई सफेद एसयूवी ने अचानक उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि गाड़ी से उतरे युवक नशे की हालत में थे और उनके पास असलहे भी थे। उन्होंने पहले गाली-गलौज की और फिर पीड़िता के नंदोई पर हमला कर दिया।
मौके पर भीड़ जुटी ताे आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले
महिला अधिवक्ता के विरोध करने पर आरोपियों ने उनका बाल पकड़कर घसीटा और जान से मारने की धमकी दी। जैसे ही मौके पर भीड़ जुटी, आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घटना से पीड़िता और परिवार दहशत में हैं।महिला अधिवक्ता ने विभूतिखंड थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को कार का नंबर मिल गया है और उसके आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। विभूतिखंड इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस SI भर्ती : महिला अभ्यर्थियों को पिता पक्ष का जाति प्रमाणपत्र देना होगा
यह भी पढ़े :बेकाबू SUV ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 1 की मौत, कई घायल, चालक गिरफ्तार
यह भी पढ़े :टोयोटा फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़े :विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी, उमेश यादव पर मुकदमा दर्ज
