एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार सुबह 11 बजे होते ही समाजवादी पार्टी (सपा) ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के गोरखपुर दौरे के दौरान कथित अपमान और विरोध का मुद्दा उठाकर हंगामा शुरू कर दिया। सपा ने पूरे प्रकरण की जांच की मांग की।
सपा विधायक संग्राम सिंह यादव ने यह उठाया मुददा
प्रश्नकाल शुरू होते ही सपा विधायक संग्राम सिंह यादव ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए आरोप लगाया कि गोरखपुर में नेता प्रतिपक्ष को रोका गया और अपमानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस पर नेता प्रतिपक्ष से स्वयं घटना बताने को कहा। पांडेय ने सदन में बताया कि गोरखपुर में कुछ व्यापारियों की दुकानें तोड़ी जा रही थीं, जिनकी शिकायत पर वे वहां पहुंचे, लेकिन उनका विरोध हुआ, हमला हुआ और गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई।
मुख्यमंत्री का जवाब और सपा का विरोध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और लोकतंत्र एक-दूसरे के विपरीत हैं। गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापारियों ने विरोध किया, जो ‘गुंडा टैक्स’ से परेशान थे। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष के कारण व्यापारियों ने “थोड़ा कम” विरोध किया, अन्यथा स्थिति और गंभीर होती। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का कोई अपमान नहीं हुआ, इसलिए जांच की जरूरत नहीं है।

सत्र से पहले सपा का प्रदर्शन
सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायकों ने विधान भवन परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरना दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए। विधायक अतुल प्रधान धनुष लेकर पहुंचे, जबकि विधायक इंजीनियर सचिन यादव दीक्षांत समारोह का गाउन पहनकर आए, जिस पर बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं से जुड़े नारे लिखे थे। सपा ने सरकार पर किसानों, युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़े : यूपी के थानों में अवांछनीय तत्वों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए : डीजीपी
यह भी पढ़े : चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति का रास्ता साफ, पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला
यह भी पढ़े : महिला ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी शॉप पर, सोने के झुमके लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद
सातवीं की छात्रा से गणित के शिक्षक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह भी पढ़े : जनता को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में यूपी पुलिस की नई पहल
