एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। इसको लेकर लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। विधान भवन के पास सुरक्षा की दृष्टि पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। साथ ही साथ सत्र की शुरूआत और समाप्त तक यातायात बदले रहेंगे। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से रविवार को जानकारी देते हुए बताया गया कि 11 अगस्त से विधानमण्डल के मानसून प्रारम्भ होना प्रस्तावित है।

इस दौरान ये रहेंगे मौजूद

इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा के सभापति सतीश महाना के अलावा विधान परिषद के सदस्य एवं विशिष्ट गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।सत्र के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों की ओर से विधानसभा के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन की सम्भावना बनी रहती है। इस अवसर पर यातायात के सुगम संचालन के लिए 11 अगस्त से समाप्त तक यातायात व्यवस्था निम्नवत् रहेगी।

बदले रहेंगे यातायात

बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा

रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगे, बल्कि यह बसे बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।

विधानसभा की ओर नहीं आ सकेगे

केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेगे, बल्कि यह बसे लोको चौराहा, कैण्ट या बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह बसें बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा

सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज, विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ अपने गंतव्य को जा सकेगा।परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुये गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा

डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

यह भी पढ़े : यूपी के थानों में अवांछनीय तत्वों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए : डीजीपी

यह भी पढ़े : चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति का रास्ता साफ, पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला

यह भी पढ़े : महिला ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी शॉप पर, सोने के झुमके लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद

सातवीं की छात्रा से गणित के शिक्षक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : आज से तीन दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं,अपने साथ एक सहयात्री पर ले जा सकेंगी

यह भी पढ़े : जनता को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में यूपी पुलिस की नई पहल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *