एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने आगामी स्वतंत्रता दिवस-2025, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और चेहल्लुम पर्व को लेकर पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जिलों के पुलिस-प्रशासन को उच्चतम सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाएगी।

भीड़भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों में होगी ड्रोन से निगरानी

डीजीपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, झांकी, शोभायात्रा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुरक्षा के लिए पूर्व से सूची तैयार की जाए और इन सभी स्थलों पर एंटी-सैबोटाज चेकिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए। प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा कर्मियों की विशेष तैनाती, रूफटॉप ड्यूटी और सुनियोजित ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डे, हवाई अड्डे, सिनेमाहॉल, शॉपिंग मॉल, होटल, धर्मशाला, गेस्टहाउस, धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध होंगे। सभी सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखा जाएगा और संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

सीमावर्ती जिलों पर रहेगी खास नजर

सीमावर्ती जिलों में अवांछनीय तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए स्थायी और अस्थायी चेक पोस्ट लगाए जाएंगे। अवैध शस्त्र, कारतूस, शराब और विस्फोटक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की आकस्मिक चेकिंग होगी।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित पंडाल, मंदिर और जुलूसों को सूचीबद्ध कर भीड़ के अनुमान के अनुसार सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जाएगी। विवादित स्थलों का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूर्व निरीक्षण होगा और किसी भी तरह की नई परंपरा को अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैठक कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी

चेहल्लुम के आयोजकों के साथ मजिस्ट्रेट स्तर पर बैठक कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।सोशल मीडिया सेल को पूरी तरह सक्रिय करते हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट की तुरंत पहचान कर उसे ब्लॉक करने और संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

महिला और बालिका सुरक्षा पर जोर

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती होगी। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित फुट पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च और पोस्टर पार्टी की तैनाती होगी। डीजीपी ने कहा कि सभी जिलों में उपलब्ध बल और संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो, आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया जाए और भीड़ नियंत्रण के उपकरण पूरी तरह तैयार हालत में रखे जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी विवाद या संवेदनशील घटना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि त्योहारों की खुशियां शांति और सौहार्द के साथ मनाई जा सकें।

यह भी पढ़े : बलिया खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई, कोटेदार सुनील गिरफ्तार, 19 साल से चल रहा था फरार

यह भी पढ़े : लखीमपुर के 50 करोड़ निवेश घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन, दो सगे भाई गिरफ्तार

यह भी पढ़े : गोण्डा भूमि घोटाला: मृतक की जमीन हड़पने वाला आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

यह भी पढ़े : बलरामपुर में में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म, पुलिस चौकी के पास हुई वारदात

यह भी पढ़े : बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत, 12 से अधिक घायल

यह भी पढ़े : खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, सभी उत्तर प्रदेश के

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *