एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । भारत में धार्मिक उन्माद फैलाकर शरिया शासन लागू करने की साजिश रचने वाले दो कट्टरपंथी युवकों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी न केवल पाकिस्तान के संपर्क में थे बल्कि युवाओं को भड़काकर भारत विरोधी गतिविधियों की ओर धकेल रहे थे। इनका मकसद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को गिराकर गजवा-ए-हिंद जैसे कट्टरपंथी एजेंडे को बढ़ावा देना था।
पाकिस्तानी नेटवर्क से संचालित था ‘रिवाइविंग इस्लाम’ ग्रुप
यूपी एटीएस को इनपुट मिला था कि एक व्हाट्सएप ग्रुप ‘रिवाइविंग इस्लाम’ में तीन एडमिन समेत करीब 400 पाकिस्तानी सदस्य जुड़े हैं। इस ग्रुप में एक भारतीय मोबाइल नंबर की सक्रियता पाई गई, जिसकी जांच में पता चला कि वह नंबर अजमल अली पुत्र असगर खान, निवासी देहरा, थाना नौगांवा सादात, जनपद अमरोहा का है।
कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार कर रहा था
अजमल सोशल मीडिया के जरिए गैर-मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाने वाली कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार कर रहा था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ‘रिवाइविंग इस्लाम’ के अलावा इंस्टाग्राम और सिग्नल जैसे ऐप्स पर भी पाकिस्तानियों से जुड़ा था।
महाराष्ट्र से हुआ दूसरा बड़ा खुलासा
पूछताछ में अजमल ने बताया कि वह डॉ. उसामा माज शेख पुत्र माज शेख, निवासी बदलापुर, जिला थाणे (महाराष्ट्र) से लगातार संपर्क में था। उसामा को वह अपना “मेंटोर और मार्गदर्शक” मानता था, जो उसे भारत विरोधी एजेंडे के लिए उकसाता था।
सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानियों के संपर्क में था
डॉ. उसामा के खिलाफ एटीएस ने साक्ष्य जुटाने के बाद 04 अगस्त को थाणे पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह भी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानियों के संपर्क में था और भारत में हिंसात्मक जिहाद के जरिए शरिया कानून लागू करने की बात करता था।
दर्ज हुआ मुकदमा, दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
उक्त प्रकरण में एटीएस थाने, लखनऊ में 01 अगस्त को मुकदमा अपराध संख्या 08/2025, धारा 148/152 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। अजमल को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। अब उसामा की गिरफ्तारी के साथ एटीएस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने में जुटी है।
युवाओं को भड़काने की थी साजिश
एटीएस के अनुसार, दोनों आरोपी भारत में मुसलिम युवकों को गैर-मुस्लिमों के खिलाफ भड़का रहे थे। वे गजवा-ए-हिंद का हवाला देकर नफरत का ज़हर फैला रहे थे और युवाओं को हिंसा की राह पर ले जाने की साजिश कर रहे थे।
यह भी पढ़े : सड़क पर बिछे 11 शव, नौ एक ही परिवार के, मंजर ऐसा कि कांप उठी रूह
यह भी पढ़े :चकबंदी विभाग के बाबू की संदिग्ध मौत मामले में प्रॉपर्टी डीलरों पर पुलिस की नजर
यह भी पढ़े :यूपी पुलिस को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 30 हजार और भर्तियों की प्रक्रिया शुरू
यह भी पढ़े : कुकरैल नाले में डूबे किशोर का शव बरामद, परिवार में कोहराम
यह भी पढ़े : मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव निलंबित, महिला के साथ की थी छेड़छाड़
