एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रेमलता सिंह उर्फ शीलू सिंह के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर करीब 25 लाख रुपये की नगदी और जेवरात समेट ले गए। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:15 बजे की है। प्रेमलता सिंह अपने पोते को स्कूल से लेने गई थीं। लौटकर घर पहुंचीं तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है।
काम करने के बहाने महिला से खुलवाया दरवाजा
घर के अंदर से आवाज सुनाई दी तो उन्होंने आवाज लगाई। तभी अंदर से एक युवक ने जवाब दिया कि “काम करने आए हैं।” शक होने पर प्रेमलता ने दरवाजा खोला तो अचानक एक युवक सामने आया। उन्होंने पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने उनका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।
बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जांच में जुटीं
इसी बीच मौका पाकर तीनों चोर घर से 1.40 लाख रुपये नगद, करीब ढाई सौ ग्राम सोना-चांदी के जेवर और कीमती कपड़े लेकर दीवार फांदकर फरार हो गए। बाहर 50 मीटर की दूरी पर खड़ी बाइक से आरोपी तेजी से भाग निकले। होश आने पर प्रेमलता सिंह ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी गायब हो चुके थे।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ।बीजेपी महिला पदाधिकारी के घर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं पूरी वारदात करने के बाद बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। सीसीटीवी में एक बाइक पर दो युवकों को भागते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़े : लखनऊ में किशोरी के साथ दुष्कर्म, माता-पिता गए थे रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में
यह भी पढ़े : लखनऊ में वाहिद बिरयानी के मालिक पर जानलेवा हमला, दो बदमाश फरार
यह भी पढ़े : महिला अधिवक्ता पर हमला, एसयूवी सवार युवकों ने की गुंडई, मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़े : 25 साल पुराने घोटाले का पर्दाफाश, ईओडब्ल्यू ने पूर्व फील्ड ऑफिसर को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़े : पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से कराई, मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई अनोखी शादी
यह भी पढ़े : 75 जिलों को मिली फॉरेंसिक मोबाइल वैन, लखनऊ से सीएम योगी ने दी सौगात
