एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में रविवार दोपहर कुकरैल नाले में नहाने गए दो किशोरों में से एक 14 वर्षीय लड़का पानी के तेज बहाव में बह गया। करीब नौ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रात 12 बजे एसडीआरएफ टीम ने उसका शव बरामद किया। मृतक की पहचान पंतनगर, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी रिजू हामिद के रूप में हुई है।
दोस्त साहिल ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा
रिजू अपने दोस्त साहिल के साथ दोपहर करीब दो बजे मेरिडियन स्कूल के पास से बंधे के नीचे उतरकर नाले में नहाने गया था। उसी दौरान तेज बारिश हुई, जिससे नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। पानी के जबरदस्त बहाव में रिजू फिसलकर गहराई में समा गया। दोस्त साहिल ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा।
घटना की जानकारी रिजू के घरवालों को दी
जान बचाकर बाहर निकले साहिल ने घटना की जानकारी रिजू के घरवालों को दी।घटना की सूचना मिलते ही रिजू के पिता किस्मत अली मौके पर पहुंचे और खुद भी तलाश में जुट गए। वे मूल रूप से गुवाहाटी के रहने वाले हैं और यहां परिवार सहित किराए पर रहकर कूड़ा बीनने का काम करते हैं। रिजू पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था।
साहिल ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह चला गया गहरे पानी में
साहिल ने बताया, “हम दोनों नाले में नहा रहे थे तभी तेज बहाव आ गया। मैंने रिजू का हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मेरी पकड़ से छूटकर गहरे पानी में चला गया। किसी तरह मैं बाहर निकला और परिजनों को खबर दी। इसके बाद परिजन मौके ही और दौड़े। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी।
हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया
मौके पर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, नगर आयुक्त गौरव कुमार, मेयर सुषमा खर्कवाल और विधायक ओपी श्रीवास्तव भी पहुंचे और चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया। एसडीआरएफ ने कड़ी मेहनत करने के बाद रात करीब 12 बजे शव को बरामद कर लिया।
यह भी पढ़े : रिटायर्ड कर्नल ने लगाए पड़ोसी परिवार पर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप
यह भी पढ़े : आयकर विभाग ने दो टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकानों पर मारा छापा
यह भी पढ़े :धर्मांतरण मामले में छांगुर की रिमांड पूरी, बोला- धर्मांतरण से कोई लेना-देना नहीं
यह भी पढ़े :भुवनेश्वर से दबोचा गया 2.5 करोड़ के बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड
यह भी पढ़े :शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद
लखनऊ की छात्रा की उत्तराखंड में मौत, परिजन बोले- मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती
