एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में सीएम आवास पर गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब जनता दरबार में आए एक रिटायर्ड फौजी ने अधिकारियों के सामने ही कहा कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।
घटना के बाद सीएम आवास परिसर में मचा हड़कंप
घटना के शिकार व्यक्ति की पहचान सतबीर गुर्जर (65), निवासी लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। सतबीर कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक हैं। घटना के बाद सीएम आवास परिसर में अफरातफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद जहरीला पदार्थ परिसर के अंदर कैसे पहुंच गया।

विधायक द्वारा लगातार किया जा रहा उत्पीड़न
इलाज के दौरान सतबीर ने बताया कि वह लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के उत्पीड़न से परेशान हैं। उनका कहना है कि विधायक द्वारा उनके साथ-साथ लोनी क्षेत्र की जनता पर भी लगातार दबाव और अत्याचार किया जा रहा है। सतबीर ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक लिखित शिकायत भी दी है, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर लगाया गंभीर आरोप
पत्र में सतबीर ने लिखा है कि अप्रैल माह में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक कलश यात्रा निकाली थी, जिसे उन्होंने “सरकार गिराने की साजिश” करार देते हुए सोशल मीडिया पर उजागर किया था। इसके बाद से वह विधायक के निशाने पर आ गए। सतबीर ने आरोप लगाया कि विधायक अवैध वसूली और टैक्स के जरिए प्रतिदिन करोड़ों रुपये कमा रहे हैं, जिसका कुछ हिस्सा ऊपरी स्तर तक पहुंचता है।
पुलिस ने शुरू की सोशल मीडिया पोस्ट
पुलिस के मुताबिक सतबीर की लिखित शिकायत और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है। थाना गौतमपल्ली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उनकी हालत स्थिर है और आगे की कार्रवाई आरोपों की पुष्टि के आधार पर की जाएगी।यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था बल्कि राजनीतिक दबाव और जनप्रतिनिधियों के व्यवहार पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
यह भी पढ़े : लखनऊ में किशोरी के साथ दुष्कर्म, माता-पिता गए थे रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में
यह भी पढ़े : लखनऊ में वाहिद बिरयानी के मालिक पर जानलेवा हमला, दो बदमाश फरार
यह भी पढ़े : महिला अधिवक्ता पर हमला, एसयूवी सवार युवकों ने की गुंडई, मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़े : 25 साल पुराने घोटाले का पर्दाफाश, ईओडब्ल्यू ने पूर्व फील्ड ऑफिसर को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़े : पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से कराई, मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई अनोखी शादी
यह भी पढ़े : 75 जिलों को मिली फॉरेंसिक मोबाइल वैन, लखनऊ से सीएम योगी ने दी सौगात
