एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल ने पड़ोसी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्नल का कहना है कि उनके फ्लैट की बालकनी में आपत्तिजनक चीजें फेंकी गईं, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और उनकी पत्नी से अभद्रता की गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना 27 जुलाई की सुबह की

रिटायर्ड कर्नल के मुताबिक, घटना 27 जुलाई की सुबह की है जब वह बालकनी में खड़े थे और पौधे के पास एक बर्गर पैकेट में आपत्तिजनक सामग्री देखी। पूछताछ में पता चला कि यह ऑर्डर फ्लैट नंबर 204 के निवासी संजय निगम के बेटे आकर्ष द्वारा मंगवाया गया था। जब कर्नल उनसे बात करने पहुंचे, तो वे घर पर नहीं मिले।

आरोप, पुलिस की मौजूदगी में कर्नल के साथ की मारपीट

शाम को जब उन्होंने पुलिस को बुलाया, तो फ्लैट से आकर्ष और एक युवती बाहर निकले और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे। थोड़ी देर में संजय, उनकी बेटी दिया और एक अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे।

धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश

आरोप है कि इन लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में कर्नल के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश भी की गई। कर्नल ने अपनी पत्नी से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि मौके की सीसीटीवी फुटेज में फिलहाल मारपीट की पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : बाराबंकी में महिला कांस्टेबल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी निकला उसका पति सिपाही

यह भी पढ़े : एएसपी की पत्नी की आत्महत्या से उठे गंभीर सवाल, मायके पक्ष ने लगाया चौंकाने वाला आरोप

यह भी पढ़े : रहीमाबाद में बहन के सामने दबंगों ने की भाई की बेरहमी से हत्या

यह भी पढ़े : मड़ियांव पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

यह भी पढ़े :लखनऊ में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, एक की मौत, दमकलकर्मियों ने दो की बचाई जान

यह भी पढ़े :यूपी सरकार ने 23 आईएएस का किया तबादला, गोरखपुर समेत 10 जिलाधिकारियों में फेरबदल

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *