वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जैसे ही प्रधानमंत्री का विशेष विमान उतरा, वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।जनसभा स्थल पर बने हेलीपैड पर जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से उतरे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

यह उनका काशी का 51वां दौरा है

एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विशेष चॉपर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सेवापुरी के बनौली में आयोजित जनसभा के लिए रवाना हो गए। यह उनका काशी का 51वां दौरा है, जिसे लेकर शहर और ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात दी। सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ की 20वीं किस्त के तहत 9.70 करोड़ किसानों के खातों में 20,500 करोड़ रुपये की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की।

2.30 करोड़ किसान 4600 करोड़ रुपये से लाभान्वित हुए

इस योजना से उत्तर प्रदेश के 2.30 करोड़ किसान 4600 करोड़ रुपये से लाभान्वित हुए। वहीं, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 2.21 लाख किसानों के खाते में 48 करोड़ रुपये हस्तांतरित हुआ। वाराणसी के अन्नदाताओं को पिछली 19 किस्तों में 850 करोड़ से अधिक की धनराशि खातों में स्थानान्तरित की जा चुकी है।

योगी आदित्यनाथ ने स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया

प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचने के पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए। जहां उन्होंने मंच और पंडाल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानमंत्री मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया।

यह राशि 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है

संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सभी पात्र किसानों को समान किस्तों में सालाना सहायता मिलती है। सभी भूमि धारक किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये का वित्तीय लाभ मिलता है। यह राशि 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है।

यह भी पढ़े : रिटायर्ड कर्नल ने लगाए पड़ोसी परिवार पर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप

यह भी पढ़े : आयकर विभाग ने दो टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकानों पर मारा छापा

यह भी पढ़े : स्याना हिंसा मामला में इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या में पांच को उम्रकैद, 33 को सात-सात साल की सजा

यह भी पढ़े :धर्मांतरण मामले में छांगुर की रिमांड पूरी, बोला- धर्मांतरण से कोई लेना-देना नहीं

यह भी पढ़े :भुवनेश्वर से दबोचा गया 2.5 करोड़ के बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड

यह भी पढ़े :शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद

लखनऊ की छात्रा की उत्तराखंड में मौत, परिजन बोले- मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती

यह भी पढ़े :बीएचयू प्रोफेसर की पत्नी ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान, डिप्रेशन में थीं महिला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *