एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), उत्तर प्रदेश ने Pearls Agro-tech Corporation Ltd (PACL) के निदेशक गुरजंत सिंह गिल को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया है। कंपनी ने भारत के 10 राज्यों में शाखाएं खोलकर जनता से भारी रकम जमा करवाई थी।

इनके द्वारा इन राज्यों में खोली गई शाखाएं

जानकारी के अनुसार, PACL का पंजीकरण 25 अक्टूबर 2011 को राजस्थान में हुआ था और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। गुरजंत सिंह गिल और उनके सहयोगी संचालकों ने उत्तर प्रदेश, असम, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, बिहार और छत्तीसगढ़ में शाखाएं खोली।

निवेशकों को न दिये भूखंड और न ही उनकी धनराशि

कंपनी ने बिना RBI पंजीकरण के बैंकिंग गतिविधियाँ शुरू की और महोबा, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, जालौन जैसे जिलों में जनता को भूखंड (प्लॉट) देने के नाम पर RD/FD में निवेश करने के लिए प्रेरित किया।ई0ओ0डब्ल्यू की जांच में पता चला कि कंपनी ने निवेशकों से लगभग 49,000 करोड़ रुपये जमा किए, लेकिन न तो निवेशकों को भूखंड या लाभ दिया गया और न ही उनकी राशि वापस की गई।

यूपी सरकार ने ईओडब्ल्यू को जांच सौंपी

जालौन शाखा में बड़े पैमाने पर गबन के मामले पर यूपी सरकार ने ईओडब्ल्यू को जांच सौंपी।कानपुर ईओडब्ल्यू थाना में गुरजंत सिंह गिल के खिलाफ मामला दर्ज है और गिरफ्तारी ऑपरेशन “शिकंजा” के तहत की गई। ई0ओ0डब्ल्यू ने कहा है कि आगे की जांच और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी भी जारी है।

यह भी पढ़े : एक करोड़ की रिश्वत ठुकराकर ईमानदारी की मिसाल बने एसटीएफ इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़े : यूपी में ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत, 5000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

यह भी पढ़े : लखनऊ-हरदोई हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस टैंकर से टकराई , 12 यात्री घायल

यह भी पढ़े : बुलंदशहर : ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 50 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *