एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । विदेशी फंडिंग के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध धर्मांतरण कराने वाले नेटवर्क की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को एक अहम कड़ी हाथ लगी है। इस नेटवर्क के मुख्य सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के नजदीकी और फंड मैनेजर माने जाने वाले नवीन रोहरा उर्फ जमालुद्दीन को ईडी की स्पेशल कोर्ट ने चार दिन की कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है।नवीन की रिमांड 8 अगस्त की शाम तक जारी रहेगी, जिसके दौरान ईडी की टीम उससे अवैध विदेशी फंडिंग, हवाला नेटवर्क, विदेशों से मिली आर्थिक सहायता और बेनामी संपत्तियों के बारे में पूछताछ करेगी।
छांगुर के प्रभाव में आकर अपीन पत्नी का कराया था धर्म परिवर्तन
जानकारी के मुताबिक, नवीन ने छांगुर के प्रभाव में आकर न सिर्फ खुद का बल्कि अपनी पत्नी का भी धर्म परिवर्तन किया था और फिर गिरोह का सक्रिय सदस्य बन गया।ईडी की जांच में सामने आया है कि जलालुद्दीन उर्फ छांगुर खुद को कम पढ़ा-लिखा बताते हुए विदेशी फंड के लेनदेन की पूरी जिम्मेदारी नवीन रोहरा को सौंप चुका था। ईडी को दिए बयान में छांगुर ने यह भी स्वीकार किया है कि पाकिस्तान सहित कुछ अन्य देशों से उसे आर्थिक मदद मिली थी, जिनके नेटवर्क से उसका संपर्क स्थापित कराने का काम नवीन ने ही किया था।ईडी अब नवीन से उन सभी कंपनियों, खातों और संपत्तियों की जानकारी लेगी, जो देश-विदेश से प्राप्त फंड से संचालित की गईं या खरीदी गईं।
नसरीन छांगुर की फाइनेंसियल टीम की रही सदस्य
नवीन की पत्नी नीतू उर्फ नसरीन, जो कि छांगुर की फाइनेंसियल टीम की मुख्य सदस्य रही है, उसके माध्यम से भी फंड का बड़ा खेल संचालित होने का शक है।सूत्रों के मुताबिक, छांगुर की दुबई यात्राओं और वहां पर बने संपर्कों की भी जांच की जा रही है, जिनमें नवीन की भूमिका केंद्रीय रही है। अब जांच एजेंसी उन सभी ट्रांजैक्शनों की परतें खोलेगी, जो इस नेटवर्क को मजबूती देने के लिए किए गए थे।ईडी की इस कार्रवाई से अवैध मतांतरण गैंग के सदस्यों में हड़कंप मच गया है। एजेंसी को उम्मीद है कि नवीन रोहरा की रिमांड के दौरान उन नामों और स्रोतों का खुलासा होगा जो अब तक जांच के दायरे से बाहर थे।
यह भी पढ़े : सड़क पर बिछे 11 शव, नौ एक ही परिवार के, मंजर ऐसा कि कांप उठी रूह
यह भी पढ़े :चकबंदी विभाग के बाबू की संदिग्ध मौत मामले में प्रॉपर्टी डीलरों पर पुलिस की नजर
यह भी पढ़े :यूपी पुलिस को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 30 हजार और भर्तियों की प्रक्रिया शुरू
यह भी पढ़े : कुकरैल नाले में डूबे किशोर का शव बरामद, परिवार में कोहराम
यह भी पढ़े : मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव निलंबित, महिला के साथ की थी छेड़छाड़
