एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी गुडम्बा थाना क्षेत्र से लापता हुए मासूम वीरू की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।मंगलवार की रात को बच्चे के पिता गुडम्बा थाने पहुंचे और बेटे के लापता होने की तहरीर दी थी। उसी वक्त मासूम की तस्वीर सोशल मीडिया व पुलिस टीमों तक पहुंचाई गई, ताकि उसकी तलाश हो सके लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। बुधवार को मासूम का शव गांव के पास मिला।

मासूम की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

ग्रामीणों के मुताबिक बच्चे के शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी हत्या बुरी तरह पीटकर की गई है। यह सवाल सबके मन में है कि आखिर इस मासूम से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती थी। मासूम की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस केवल औपचारिकता न निभाए, बल्कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।इस वारदात ने इलाके के लोगों में आक्रोश है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की शव मिला ह। पुलिस की जांच कर रही है।

गुमशुदगी दर्ज होते ही पुलिस ने नहीं दिखाई तेजी

परिजनों के गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरतापूर्वक से नहीं लिया। इसी के चलते परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस तुरंत खोजबीन शुरू कर दी होती तो शायद उनका बेटा सकुशल मिल जाता है। यहां बता दें कि पुलिस गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता पूर्वक से नहीं लेती है। जिसकी वजह से इस तरह से घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

दहेज में दस लाख रुपये न देने पर करने लगा प्रताड़ित

रहीमाबाद निवासी महिला ने पति और ससुरालवालों पर दहेज में दस लाख रुपये न देने पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रहीमाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी ने पहले पीड़िता का यौन शोषण किया था, फिर जमानत पर आकर उनसे शादी कर ली थी।

जेल से छूटने के बाद कर ली शादी

पीड़िता के मुताबिक 2021 में उन्होंने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। एक साल बाद उसे कोर्ट से इस शर्त पर जमानत मिली थी कि वह उनसे शादी करेगा। छूटने के लिए आरोपी ने दबाव में आकर उनसे 2023 में शादी कर ली। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद से पति और ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है।

यह भी पढ़े : एक करोड़ की रिश्वत ठुकराकर ईमानदारी की मिसाल बने एसटीएफ इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़े : यूपी में ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत, 5000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

यह भी पढ़े : लखनऊ-हरदोई हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस टैंकर से टकराई , 12 यात्री घायल

यह भी पढ़े : बुलंदशहर : ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 50 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *