एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें शामली, कानपुर देहात और श्रावस्ती के जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। तीनों जिलों को पहली बार कप्तान बनने वाले युवा अफसर मिले हैं।
जिले के नए कप्तान
शामली का नया पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया है। वह हाल ही में पीपीएस से आईपीएस बने हैं और बागपत में एएसपी पद पर तैनात थे।कानपुर देहात का कार्यभार श्रद्धा नरेंद्र पांडे (आईपीएस-2017 बैच) को सौंपा गया है। वे पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पूर्वी मेदिनीपुर (प. बंगाल) रह चुकी हैं और बायोटेक्नोलॉजी में एम.टेक की डिग्री रखती हैं।श्रावस्ती जिले की कमान राहुल भाटी (आईपीएस-2018 बैच) को दी गई है। वह मूल रूप से राजस्थान के नागौर के रहने वाले हैं और इंजीनियरिंग करने के बाद दिल्ली मेट्रो में कार्य कर चुके हैं।
इनका भी हुआ है तबादला
गौतमबुद्धनगर में डीसीपी पद पर तैनात लाखन सिंह यादव (आईपीएस-2018 बैच) को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ भेजा गया है।वहीं हाल ही में आईपीएस बने डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को गौतमबुद्धनगर का नया डीसीपी नियुक्त किया गया है।
युवा अफसरों को पहली बार जिले की जिम्मेदारी
श्रद्धा पांडे, राहुल भाटी और नरेंद्र प्रताप सिंह तीनों को पहली बार जिले की कमान मिली है। इनके तबादले से तीनों जिलों को नए कप्तान तो मिले ही हैं, साथ ही पुलिसिंग में नई ऊर्जा की उम्मीद भी बंधी है।सरकार का मानना है कि इन बदलावों से जिले स्तर पर अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।
यह भी पढ़े : AI और साइबर क्राइम पर महिला आयोग ने दी चेतावनी, बचाव के बताए उपाय
यह भी पढ़े : क्लिनिक कर्मचारी ने बच्चों से जबरन टंकी साफ करवाई, मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़े : लखनऊ एयरपोर्ट पर 24 करोड़ का ड्रग्स पकड़ाया, दो तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़े : होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में तेजी, नियमों में होगा संशोधन
