एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । एएनटीएफ थाना बाराबंकी की टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 90 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है, एक बुलेट मोटरसाइकिल, 4 एंड्रायड मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया।

तीन अभियुक्त जौनपुर जिले रहने वाले

एएनटीएफ की इस कार्रवाई को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, एडीजी कानून-व्यवस्था, एडीजी अपराध और आईजी एएनटीएफ के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम राहुल सिंह (36 वर्ष), निवासी ग्राम मेढ़ा, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, शनि सिंह (38 वर्ष), निवासी ग्राम कपूरपुर, थाना तेजी बाजार, जनपद जौनपुर, सत्यप्रकाश सिंह उर्फ डब्लू (38 वर्ष), निवासी ग्राम खैरपारा, थाना तेजी बाजार, जनपद जौनपुर है।

शौक को पूरा करने के लिए करते हैं गांजा की तस्करी

इन अभियुक्तों को विद्यावती मैरिज लॉन के सामने, NH-731 वाराणसी-लखनऊ मार्ग, थाना बदलापुर जनपद जौनपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे तीनों पार्टनर हैं और मिलकर अवैध गांजे का धंधा करते हैं। वे सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं और उससे होने वाले मुनाफे को आपस में बांटकर शौक पूरे करते हैं। अभियुक्तों के खिलाफ थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में किशोरी के साथ दुष्कर्म, माता-पिता गए थे रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में

यह भी पढ़े : लखनऊ में वाहिद बिरयानी के मालिक पर जानलेवा हमला, दो बदमाश फरार

यह भी पढ़े : महिला अधिवक्ता पर हमला, एसयूवी सवार युवकों ने की गुंडई, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े : 25 साल पुराने घोटाले का पर्दाफाश, ईओडब्ल्यू ने पूर्व फील्ड ऑफिसर को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से कराई, मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई अनोखी शादी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *