एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या का परिणाम है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक पूरे देश को एक सूत्र में बांधते हुए सैकड़ों वर्षों की दासता से मुक्ति दिलाई।

सीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल स्वच्छंदता नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने और उन्हें निभाने का संकल्प है। यदि हर नागरिक एक स्वर और एक भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगा, तो प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक साकार रूप दिया जा सकेगा।

यह दिन उन जवानों को भी समर्पित

योगी ने कहा कि जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 78 वर्ष पूर्ण कर रहा है, उसी समय देश का संविधान भी अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। बाबा साहब अंबेडकर की दृष्टि से निर्मित यह संविधान देश को एकता, सामाजिक न्याय और बंधुता के सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह दिन उन जवानों को भी समर्पित है, जिन्होंने आज़ादी के बाद सीमाओं की सुरक्षा और आंतरिक शांति बनाए रखने में अद्वितीय योगदान दिया है।

शौर्य और पराक्रम का एहसास कराया

मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मिशन ने दुनिया को भारत की सैन्य शक्ति, शौर्य और पराक्रम का एहसास कराया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना और एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने वाली सरकारी पहलों की भी चर्चा की। अंत में, योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण बादल फटा, 40 लोगों की मौत, अब तक 120 लोग बचाए गए

यह भी पढ़े : इटौंजा पावर हाउस में हाईटेंशन लाइन से झुलसा संविदा कर्मी, मौत के बाद परिजनों का हंगामा

यह भी पढ़े : बाराबंकी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 2.12 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े :विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर CM योगी का कांग्रेस पर तीखा वार, CAA के तहत पुनर्वास का ऐलान

यह भी पढ़े :वैवाहिक कलह से दुखी महिला दो बेटों संग गोमती नदी में कूदी, एक बच्चे का शव बरामद, दो लापता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *