एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के पुलिस लाइन स्थित आवास में एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शनिवार देर रात मृतका के मायके पक्ष की ओर से महानगर थाने में एएसपी और उनके परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिशन हत्या है।
आरोप, एएसपी का एक महिला से है संबंध
मृतका के भाई प्रमोद कुमार, जो फिरोजाबाद से लखनऊ पहुंचे, ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2012 में एएसपी मुकेश प्रताप सिंह से हुई थी। प्रमोद के अनुसार, विवाह के कुछ वर्षों बाद से ही पारिवारिक संबंधों में तनाव शुरू हो गया था। आरोप है कि एएसपी का एक महिला से संबंध था, जिससे नितेश मानसिक रूप से आहत रहती थीं।
आरोप है कि महिला को लेकर अक्सर झगड़े होते थे
परिजनों का दावा है कि नितेश ने कई बार अपने साथ हो रहे व्यवहार की जानकारी दी थी। आरोप है कि महिला को लेकर अक्सर झगड़े होते थे और नितेश को घर छोड़ने के लिए कहा जाता था। प्रमोद के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले नितेश की बेटी ने फोन कर बताया था कि घर में बहस और मारपीट हुई थी।
पुलिस ने तहरीर मिलने पर शुरू की जांच
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच उच्चाधिकारियों की निगरानी में की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : सड़क पर बिछे 11 शव, नौ एक ही परिवार के, मंजर ऐसा कि कांप उठी रूह
यह भी पढ़े :चकबंदी विभाग के बाबू की संदिग्ध मौत मामले में प्रॉपर्टी डीलरों पर पुलिस की नजर
यह भी पढ़े :यूपी पुलिस को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 30 हजार और भर्तियों की प्रक्रिया शुरू
यह भी पढ़े : कुकरैल नाले में डूबे किशोर का शव बरामद, परिवार में कोहराम
यह भी पढ़े : मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव निलंबित, महिला के साथ की थी छेड़छाड़
यह भी पढ़े : लड़की के मित्र को सबक सिखाने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की दी झूठी धमकी
यह भी पढ़े : पुलिस नहीं सुनी तो तहसील समाधान दिवस पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
यह भी पढ़े :प्रयागराज में गंगा-यमुना का कहर, 52 गांव और 14 मोहल्ले जलमग्न, हजारों लोग प्रभावित
